उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हर साल करीब 50 लाख छात्र शामिल होते हैं. छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए पूरा समय मिल सके, इसलिए माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) परीक्षा की डेटशीट कई महीने पहले जारी कर देता है. पिछले साल 5 नवंबर को UP Board Date Sheet 2027 जारी की गई थी. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी UPMSP बोर्ड परीक्षा की डेटशीट अक्टूबर के अंत तक या नवंबर की शुरुआत में जारी कर सकता है. पिछले साल 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक हुई थीं.
जनवरी में होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं जनवरी 2027 में आयोजित की जाएंगी. हालांकि, प्रैक्टिकल परीक्षाओं की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा डेटशीट जारी करने के साथ दी जाएगी.
स्कूल से मिलेगा एडमिट कार्ड
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड UPMSP की ओर से परीक्षा से कुछ दिन पहले स्कूलों को भेजे जाएंगे. इसके बाद छात्र अपने स्कूल जाकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे. छात्रों को परीक्षा से पहले अपने स्कूल से एडमिट कार्ड जरूर ले लेना चाहिए.
दो शिफ्ट में होंगी बोर्ड परीक्षाएं
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी. वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. छात्रों को सलाह है कि वे परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और अपनी तैयारी के साथ-साथ परीक्षा के समय का भी ध्यान रखें.
वेबसाइट पर उपलब्ध हैं मॉडल पेपर
बोर्ड ने छात्रों की तैयारी में मदद के लिए मॉडल पेपर अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध करा दिए हैं. छात्र इन मॉडल पेपर को हल करके अपनी तैयारी कर सकते हैं. जिन विषयों या टॉपिक्स में अभी पूरी तरह तैयारी नहीं हुई है, छात्रों को उन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और तैयारी तेज कर देनी चाहिए, ताकि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए जा सकें.
संबंधित खबरें
जर्मनी में इंजीनियरिंग करते हुए कैसे यूट्यूबर बन गए ध्रुव राठी?
18 days agoCBSE Date Sheet 2027: कब आएगी 10वीं-12वीं की डेटशीट? जानें गाइडलाइंस
21 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
22 days agoCBSE Date Sheet 2027: कब आएगी 10वीं-12वीं की डेटशीट? जानिए पूरी जानकारी
32 days agoNEET-PG के नतीजे हुए जारी, ऐसे करें चेक; किस कैटेगरी की कितनी पर्सेंटाइल?
34 days agoविदेश में पढ़ाई के लिए संस्थानों के बजाय नौकरी को तवज्जो दे रहे छात्र
49 days agoAI ने बदला जॉब मार्केट का खेल, एजेंटिक इंजीनियरों की मांग 260% बढ़ी
49 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines