राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) ने NEET PG 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जारी किया गया है, जिसमें स्टूडेंट्स के द्वारा प्राप्त रॉ स्कोर और उनकी रैंक देखी जा सकती है. मेडिकल बोर्ड ने NEET PG 2026 की मेरिट लिस्ट भी अपलोड कर दी है. बता दें कि गत 30 अगस्त को 2.65 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था. जयपुर कें सेंटरों पर टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण 5 सितंबर को दोबारा एग्जाम कराया गया था, जिसका रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है.
एग्जाम क्लीयर करके इन कोर्स में एडमिशन मिलेगा
बता दें कि NEET PG क्लीयर करके स्टूडेंट्स MD, MS, DNB, डॉ. NB (6 वर्षीय डायरेक्ट कोर्स) और PG मेडिकल डिप्लोमा एडमिशन ले सकते हैं. रिजल्ट के तहत रैंक के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. अलग-अलग कैटेगरी जैसे जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी के स्टूडेंट्स की क्वॉलिफाइंग पर्सेंटाइल और कटऑफ मार्क्स जारी होंगे. देशभर में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स के नाम और उनके स्कोर शेयर जारी होंगे. कुछ दिन बाद एग्जाम क्लियर करने वाले स्टूडेंट्स अपना पर्सनल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे और सभी की PDF फाइल होगी.
NEET PG रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा?
NEET PG रिजल्ट 2026 घोषित होने के बाद मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी एग्जाम क्लीयर करने वालों की काउंसलिंग करेगी. मेरिट लिस्ट में जिन-जिन का नाम होगा, उन्हें देशभर के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिया जाएगा. इसके लिए 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत सीटों और स्टेट कोटा के तहत सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. एग्जाम क्लीयर करने वाले स्टूडेंट्स अब MBBS की डिग्री, इंटर्नशिप कंप्लीशन सर्टिफिकेट, मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन और कास्ट सर्टिफिकेट आदि जुटा लें, क्योंकि काउंसिलिंग में उनकी काफी जरूरत पड़ेगी.
आंसर-की कब डाउनलोड कर सकेंगे स्टूडेंट्स?
NEET PG क्लीयर करने वाले स्टूडेंट्स 1 अक्टूबर 2026 से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे. स्कोरकार्ड को अगले 6 महीने तक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा. ईमेल या पोस्ट के जरिए स्कोरकार्ड नहीं भेजा जाएगा.