CBSE Date Sheet 2027: जल्द जारी होगी 10वीं-12वीं की डेटशीट, परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

CBSE Date Sheet 2027 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरूरी जानकारी. जानें डेटशीट, LOC, एडमिट कार्ड और परीक्षा गाइडलाइंस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट.

cbse students

CBSE Date Sheet 2027 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए डेटशीट, LOC और एडमिट कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी. (Image- ANI)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है. लाखों छात्र अब अपनी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक CBSE ने 2027 की फाइनल डेटशीट जारी नहीं की है. ऐसे में छात्रों को सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर चल रही किसी भी तारीख नहीं करना चाहिए. डेटशीट जारी होने के बाद छात्र इसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

डेटशीट कब आएगी?

CBSE ने अभी 2027 की डेटशीट जारी करने की कोई पक्की तारीख नहीं बताई है. पिछले साल CBSE ने पहले 2026 की संभावित (Tentative) डेटशीट जारी की थी और बाद में फाइनल डेटशीट जारी की थी. इसलिए इस बार भी छात्र आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें. डेटशीट में विषय, परीक्षा की तारीख, दिन और परीक्षा का समय जैसी जरूरी जानकारी दी जाएगी.

विज्ञापन

LOC की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

2027 बोर्ड परीक्षा के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स यानी LOC की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. CBSE ने 21 सितंबर 2026 को Class 10 और Class 12 की मुख्य परीक्षाओं के लिए LOC जमा करने से जुड़ी सूचना जारी की थी. LOC में छात्रों की जरूरी जानकारी और उनके विषयों का विवरण शामिल होता है. इसलिए छात्रों को अपने स्कूल से यह जरूर कन्फर्म कर लेना चाहिए कि उनका नाम, विषय और दूसरी जरूरी जानकारी सही है.

विज्ञापन

एडमिट कार्ड कब मिलेगा?

2027 के एडमिट कार्ड की तारीख CBSE ने अभी जारी नहीं की है. छात्रों के लिए स्कूल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर छात्रों को देते हैं, जबकि प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए अलग से डाउनलोड की सुविधा दी जाती है. 2027 के लिए जारी होने वाली CBSE की आधिकारिक सूचना में ही सही तारीख का पता चलेगा.

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

छात्रों को डेटशीट आने के बाद अपने सभी विषयों की तारीख और समय ध्यान से देखना चाहिए. एडमिट कार्ड मिलने पर नाम, फोटो, विषय और परीक्षा केंद्र की जानकारी भी देख लें. परीक्षा के दौरान CBSE के निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा. किसी भी बदलाव या नई गाइडलाइन के लिए केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें.

विज्ञापन

CBSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अपडेट

छात्र cbse.gov.in पर जाकर Examination Circulars सेक्शन में बोर्ड परीक्षा से जुड़े नए नोटिस देख सकते हैं. डेटशीट जारी होने के बाद वहीं Class 10 और Class 12 की आधिकारिक पीडीएफ उपलब्ध होगी. छात्रों को सलाह है कि वे समय-समय पर CBSE की वेबसाइट चेक करते रहें और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी डेटशीट से बचें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ