हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Haryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट, एडमिट कार्ड और जरूरी गाइडलाइंस

Haryana Open School 10वीं अक्टूबर 2026 परीक्षा की पूरी डेटशीट, एडमिट कार्ड, परीक्षा समय, जरूरी दस्तावेज और एग्जाम की गाइडलाइंस यहां देखें.

विज्ञापन
Haryana Open School 10वीं अक्टूबर 2026 परीक्षा की डेटशीट और जरूरी परीक्षा गाइडलाइंस. (Image- AI Generated)

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) की ओर से हरियाणा ओपन स्कूल (HOS) 10वीं की अक्टूबर 2026 परीक्षा कराई जा रही है. परीक्षा की शुरुआत 1 अक्टूबर को संस्कृत के पेपर से हुई थी. आज 6 अक्टूबर को अंग्रेजी का पेपर है. परीक्षा का आखिरी पेपर 13 अक्टूबर को होम साइंस का होगा. सभी पेपर दोपहर की शिफ्ट में आयोजित किए जा रहे हैं.

HOS 10वीं अक्टूबर परीक्षा 2026 उन छात्रों के लिए है, जिन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका चाहिए. इसमें Re-appear, CTP, OCTP, Compartment, EIOP, Improvement और Additional Subject वाले छात्र शामिल हैं. HBSE ओपन स्कूल परीक्षा में एकेडमिक और ओपन स्कूल के छात्र एक ही तारीख और एक ही पेपर में परीक्षा देते हैं. ज्यादातर पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हैं, जबकि कुछ वैकल्पिक विषयों के पेपर 4:30 बजे तक चलते हैं.

हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं की पूरी डेटशीट

तारीखदिनविषय और कोडपरीक्षा का समय
1 अक्टूबर 2026गुरुवारSanskrit (049)दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
3 अक्टूबर 2026शनिवारMathematics Standard (009), Mathematics Basic (010)दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
5 अक्टूबर 2026सोमवारSocial Science (017)दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
6 अक्टूबर 2026मंगलवारEnglish (005)दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
7 अक्टूबर 2026बुधवारScience (013)दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
8 अक्टूबर 2026गुरुवारHindi (001)दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
9 अक्टूबर 2026शुक्रवारPunjabi (037)दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
12 अक्टूबर 2026सोमवारUrdu (041), Sanskrit Vyakran (1002)दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
12 अक्टूबर 2026सोमवारDrawing (025), Agriculture (029), Computer Science (906), Animal Husbandry (021), Physical and Health Education (125), Music Hindustani (085), Retail – NSQF (932)दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
13 अक्टूबर 2026मंगलवारHome Science (033)दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

22 सितंबर को जारी हुआ था एडमिट कार्ड

हरियाणा बोर्ड ने HOS 10वीं अक्टूबर 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड 22 सितंबर को जारी किया था. छात्र अपना हरियाणा ओपन स्कूल ऐड्मिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं. HOS 10वीं Re-appear और CTP परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्र पर दो जरूरी चीजें लेकर जाना होगा. इनमें एडमिट कार्ड का कलर प्रिंट और ओरिजिनल आधार कार्ड शामिल हैं. एडमिट कार्ड की प्रिंट A4 साइज के पेपर पर होनी चाहिए. बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि परीक्षा शुरू होने के बाद फोटो या सिग्नेचर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचें

छात्रों को हर पेपर के लिए परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए. परीक्षा केंद्र पर कलर एडमिट कार्ड और ओरिजिनल आधार कार्ड साथ ले जाना जरूरी है. परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन और कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं है.

दिव्यांग छात्रों को मिलेगा अतिरिक्त समय

दिव्यांग छात्रों को हर एक घंटे की परीक्षा के लिए 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. जरूरत पड़ने पर उन्हें लेखक (Writer) की सुविधा भी मिल सकती है. इसके लिए परीक्षा केंद्र की ओर से परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले लेखक उपलब्ध कराया जा सकता है. इसके लिए CMO से प्रमाणित Disability Certificate या UDID Card की जांच की जाएगी. वहीं, बोर्ड कार्यालय की ओर से लेखक परीक्षा से एक दिन पहले उपलब्ध कराया जाता है.

विज्ञापन

मदद के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

परीक्षा से जुड़ी किसी भी मदद के लिए छात्र 8816840349 नंबर पर WhatsApp मैसेज भेज सकते हैं. इसके अलावा 01664-244171 से 244176 तक के नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है. HOS ब्रांच का एक्सटेंशन नंबर 387 है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola