केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 2027 बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों का इंतजार बढ़ता जा रहा है. अभी तक कक्षा 10वीं और 12वीं की फाइनल डेटशीट जारी नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक, टेंटेटिव डेटशीट सितंबर 2026 के आखिर तक आने की उम्मीद है, जबकि फाइनल परीक्षा की तारीखें अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच जारी होने की संभावना है. हालांकि, अभी CBSE की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है.
फरवरी-मार्च में हो सकती हैं बोर्ड परीक्षाएं
2027 में CBSE की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2027 के बीच होने की उम्मीद है. परीक्षाएं पहले की तरह पेन-पेपर मोड में ही होने की जानकारी है. हर पेपर की टाइम करीब 2 घंटे 30 मिनट बताया गया है. इस बार 10वीं और 12वीं को मिलाकर 45 लाख से ज्यादा छात्रों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है.
डेटशीट में क्या-क्या जानकारी होगी?
जब CBSE डेटशीट जारी करेगा, उसमें हर विषय की परीक्षा की तारीख और समय, विषय का नाम और विषय का कोड दिया जाएगा. इसके साथ परीक्षा के दिन छात्रों को किन बातों का ध्यान रखना है, इससे जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस भी दी जाएंगी. इसलिए छात्रों को सिर्फ परीक्षा की तारीख ही नहीं, बल्कि पूरी डेटशीट ध्यान से पढ़ना जरूरी है.
सैम्पल पेपर पहले ही जारी
CBSE ने 2026-27 सेशन के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के Sample Question Papers और Marking Schemes जारी कर दिए हैं. छात्र इन्हें CBSE Academic वेबसाइट पर देख सकते हैं. Sample Papers से छात्रों को पेपर का पैटर्न, मार्किंग स्कीम और सवालों के तरीके को समझने में मदद मिलेगी.
33 प्रतिशत अंक जरूरी एवं स्कूलों में LOC प्रक्रिया शुरू
CBSE बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होते हैं. कक्षा 10वीं में CBSE A-1 से E तक का ग्रेडिंग सिस्टम भी इस्तेमाल करता है. 2027 बोर्ड परीक्षा की तैयारी के तहत CBSE ने स्कूलों के लिए List of Candidates (LOC) जमा करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. स्कूलों को 24 सितंबर से 21 अक्टूबर 2026 के बीच छात्रों की जानकारी जमा करनी है. यह प्रक्रिया बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के रिकॉर्ड से जुड़ी है.
छात्र अभी क्या करें?
फाइनल डेटशीट आने तक छात्रों को इंतजार करने के बजाय अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए. खासकर Sample Papers और Marking Scheme देखकर पढ़ाई अच्छी तरीके से करनी चाहिए. डेटशीट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट से PDF डाउनलोड कर सकेंगे और तारीख, समय और जरूरी निर्देश चेक कर सकेंगे.
संबंधित खबरें
जर्मनी में इंजीनियरिंग करते हुए कैसे यूट्यूबर बन गए ध्रुव राठी?
11 days agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
14 days agoCBSE Date Sheet 2027: कब आएगी 10वीं-12वीं की डेटशीट? जानें गाइडलाइंस
14 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
15 days agoNEET-PG के नतीजे हुए जारी, ऐसे करें चेक; किस कैटेगरी की कितनी पर्सेंटाइल?
27 days agoविदेश में पढ़ाई के लिए संस्थानों के बजाय नौकरी को तवज्जो दे रहे छात्र
42 days agoAI ने बदला जॉब मार्केट का खेल, एजेंटिक इंजीनियरों की मांग 260% बढ़ी
43 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines