बीवी ने रची 'हिट-एंड-रन' की झूठी कहानी, प्रेमी से करवाया पति का मर्डर; फिर बेहोशी का नाटक कर लेट गई

अंजू, आशीष के साथ शादी से नाखुश थी. शादी के तुरंत बाद वह मायके चली गई थी. वहां उसने अपने पूर्व प्रेमी संजू के साथ संबंध फिर से शुरू किए .

Raj Crime

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो रिश्तों को शर्मसार करने वाला है. अंजू नाम की एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. इस छिपाने के लिए पत्नी ने झूठे एक्सीडेंट और लूटपाट की कहानी रची थी. लेकिन पुलिस की पूछताछ में वह टूट गई और पूरा सच उगल दिया. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

पुलिस को सुनाई ये कहानी

अंजू ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति आशीष के साथ टहलने गई थी. तभी उन्हें एक वाहन ने टक्कर मार दी. जिसमें आशीष की मौत हो गई. इसके साथ ही अंजू ने बताया कि टक्कर मारने वाले उसके जेवर भी लूट ले गए और उसे सड़क पर बेहोश छोड़ गए.

विज्ञापन

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस को 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि एक जोड़ा सड़क पर बेहोश पड़ा है. पुलिस ने वहां पहुंचकर जोड़े को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया. मेडिकल रिपोर्ट में आशीष के शरीर पर चोट के निशान मिले थे, जिससे लगा कि उसका गला घोंटा गया है. दूसरी ओर, अंजू को कोई भी चोट नहीं लगी थी. अंजू की फोन डिटेल्स निकाली गई तो उसमें संजू से लगातार संपर्क की जानकारी मिली. अंजू बार-बार अपने बयान बदल रही थी.

ऐसे रची साजिश

अंजू, आशीष के साथ शादी से नाखुश थी. शादी के तुरंत बाद वह मायके चली गई थी. वहां उसने अपने पूर्व प्रेमी संजू के साथ संबंध फिर से शुरू किए . इस दौरान दोनों ने मिलकर आशीष की हत्या की साजिश रची.

विज्ञापन

30 जनवरी की रात, अंजू आशीष को टहलने के बहाने एक सुनसान सड़क पर ले गई. जहां तीन हमलावर – संजू और उसके साथी रॉकी (रोहित) और बादल (सिद्धार्थ) — झाड़ियों में छिपे थे. उन्होंने उस पर बेरहमी से हमला किया, उसका गला घोंटा और फिर इसे सड़क हादसे के रूप में दिखाने की कोशिश की. अंजू ने अपना फोन और झुमके आरोपियों को दे दिए ताकि यह लूट का मामला लगे. हमले के बाद उसने बेहोश होने का नाटक किया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ