बिहार में भोजपुर जिले में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर काफी विवाद हो रहा है. इस एनकाउंटर को स्थानीय लोग फर्जी बता रहे हैं, वहीं प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. लगातार बढ़ते दबाव और गंभीर आरोपों के बीच पुलिस ने आखिरकार अपने ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. शाहपुर थाने में दर्ज FIR में जगदीशपुर के SDPO राजेश कुमार शर्मा और शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार सहित तीन से चार अन्य पुलिसकर्मियों को नामजद किया गया है.
मामला इतना बढ़ गया था कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इस पर बयान देना पड़ा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘राज्य में कोई समस्या सामने आती है तो सरकार तुरंत चिंतित होकर आगे बढ़ती है. जानकारी मिलने के बाद सरकार ने तुरंत न्यायिक जांच का आदेश दिया. आयोग का गठन किया गया. पीड़ित परिवार को न्याय मिलनी चाहिए, जो गलत था उस पर कार्रवाई हो.
यह भी पढ़ें : कौन थे बिहार के भरत तिवारी? पुलिस की गोली लगने से मौत और अब मचा बवाल, 3 पुलिसकर्मी भी सस्पेंड
भरत तिवारी के परिजनों के खिलाफ FIR ली गई वापस
इस मामले में पिछले कई दिनों से भोजपुर पुलिस लगातार विवाद का सामना करते आ रही है. भरत तिवारी के परिवारवालों के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर भी पुलिस पर निशाना साधा जा रहा था. अब उस एफआईआर को वापस ले लिया गया. भरत तिवारी की मां आशा देवी ने जानकारी दी है. भोजपुर के SP राज ने भरत तिवारी के पिता और भाई के खिलाफ दर्ज मामला को वापस किया है. एसपी ने ही मामला वापस होने की जानकारी आशा देवी को दी है. बता दें, एनकाउंटर के बाद पुलिस ने भरत तिवारी के परिवारवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.
परिजनों से मिलने पहुंचे एसपी
भोजपुर के एसपी राज पहली बार भरत तिवारी के घर पहुंच कर उनका हाल जाना. साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा भी दिया. उन्होंने परिवार से मिलकर कहा कि मैं आपकी बातें सुनाने आया हूं आपको जो भी कहना है, मुझे खुलकर बताएं. वहीं, उन्होंने कहा कि भरोसा रखें कार्रवाई होगी.
यह भी पढ़ें : भरत तिवारी मौत मामले में बड़ा एक्शन, SDPO-SHO समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज
राज्य विधि आयोग की टीम पहुंची
इस मामले में बिहार राज्य विधि आयोग की टीम शाहपुर पहुंची हैं. सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विनोद कुमार सिन्हा मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं. न्यायाधीश के साथ में DIG सत्य प्रकाश, DM तनय सुल्तानिया, SP राज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे. जांच टीम ने इस दौरान भरत के परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया.
यह भी पढ़ें : Patna, Bihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने गलती मानी, 2 लोगों पर केस दर्ज
एनकाउंटर की जगह भी गई टीम
परिवार से मिलने के बाद जांच टीम उस जगह भी गई, जहां एनकाउंटर हुआ था. हर बिंदु पर अधिकारियों से बातचीत की गई. जांच टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था.
संबंधित खबरें
बेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
11 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
13 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoरेप पीड़िता ने 10 दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी को किया अगवा, पुलिस ने छुड़ाया
4 days agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
4 days agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
4 days agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines