Patna, Bihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने गलती मानी, 2 लोगों पर केस दर्ज

Patna Latest News in Hindi Live: पटना की लाइव न्यूज में आपका स्वागत है, आज हम बिहार की राजधानी और आसपास के इलाकों से राजनितिक, आर्थिक, सामाजिक और क्राइम से जुड़ी खबरों की पल-पल की अपडेट्स दे रहे हैं.

Patna News LIVE 2

AI Image

Patna News Today Live Updates: पटना बिहार का ही नहीं, भारत का भी एक बड़ा और अहम शहर है, जो कई कारणों से मीडिया की सुर्खियां बना रहता है. यहां की राजनीतिक और क्राइम से जुड़ी मामले अक्सर नेशनल हेडलाइन बन जाते हैं. शुरुआत करते हैं पटना के गर्दनीबाग से जहां सड़क किनारे खड़ी एक कारण में ड्राइवर का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस की शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान रवि रमन यादव के तौर पर हुई. उनके परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही सच्चाई का पता चल पाएगा.

भरत तिवारी एनकाउंटर मामला

बिहार में कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिस की गलती मान ली है. साथ ही 2 लोगों को केस दर्ज कर लिया है. साथ DIG शाहबाद को जांच सौंप दी गई है. इसको लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली है. मृतक के परिजनों ने भरत तिवारी को निर्दोष बताया है, और सरकार से कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

पटना में सोने चांदी की कीमतें

पटना में गोल्ड और सिल्वर रेट्स आसमान छू रहे है.10 ग्राम 24 कैरेट सोने के सिक्के की कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच गई है. वहीं 1 किलो चांदी की कीमत लगभग 2,50,000 रुपये तक पहुंच गई है.

विज्ञापन
शुद्धता (गोल्ड)प्रति 1 ग्राम कीमतप्रति 10 ग्राम कीमत
24 कैरेट (24K)₹14,612₹1,46,120
22 कैरेट (22K)₹13,394₹1,33,940
18 कैरेट (18K)₹10,952₹1,09,520


पटना का मौसम

पटना में आज तपित भरी गर्मी की संभवनाएं जताई जा रही है, मौसम विभाग ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है, ऐसे में अगर जरूरत न हो, तो तेज धूप में घर से बाहर न निकलें

दिनमौसमअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
सोमवार (Mon)धूप रहेगी36°C28°C
मंगलवार (Tue)आंशिक बादल36°C28°C
बुधवार (Wed)धूप39°C29°C
गुरुवार (Thu)धूप39°C29°C
शुक्रवार (Fri)आंशिक बादल38°C20°C
शनिवार (Sat)बादल38°C29°C
रविवार (Sun)बादल35°C28°C
सोमवार (अगला)गरज-चमक के साथ बारिश33°C28°C

पटना मौसम का वर्तमान हाल

स्थानपटना, बिहार
वर्तमान तापमान35°C
वर्षा की संभावना5%
आर्द्रता (Humidity)57%
हवा की गति8 किमी/घंटा

समयानुसार तापमान

वक्ततापमान
12 PM35°C
3 PM36°C
6 PM34°C
9 PM32°C
12 AM30°C
3 AM29°C
6 AM28°C
9 AM32°C

LIVE UPDATES

Patna, Bihar News Live: पंकज त्रिपाठी के भाई का पटना में इलाज

मशहूर बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला हुआ था. जिसके बाद उन्हें गोपालगंज से पटना लाया गया. बिहार के राजधानी में अब उनका इलाज किया जा रहा है.

Patna, Bihar News Live: लालू यादव पर सीएम सम्राट ने साधा निशाना

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव ने निशाना साधते हुए कहा है कि जितनी जरूरत है उतनी सुरक्षा मिली है, 150 पुलिस लगी हुई, बुलेटप्रूफ गाड़ियां दी गई हैं. उन्होंने कहा कि पिता, बेटे और मां को अलग-अलग बंगला चाहिए, जबकि उनके पास मकान की कमी नहीं है.

Patna, Bihar News Live: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने गलती मानी

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बिहार के ADG लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिस की गलती मानी है, साथ ही 2 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है. SHO समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा DIG शाहबाद को जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

Patna, Bihar News Live: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में SC का जल्द सुनवाई से इनकार

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई की मांग को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिकाकर्ता को मामले का उल्लेख रजिस्ट्रार के समक्ष करने की सलाह दी. इस मामले में दायर जनहित याचिका में एनकाउंटर की जांच सीबीआई से कराने और इसमें शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है. याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने दायर की है, जिन्होंने भरत भूषण तिवारी की मौत को कथित फर्जी एनकाउंटर और न्यायेतर हत्या बताया है. याचिका में यह भी मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित की जाए. याचिकाकर्ता का कहना है कि कानून के शासन और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह कदम जरूरी है.

Patna, Bihar News Live: पटना में आज सोने-चांदी की कीमत

पटना में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत तकरीबन 1,46,560 रुपये है, वहीं 1 किलो चांदी की तकरीबन 2,50,000 रुपये में मिल रही है. पिछले कई सालों में गोल्ड और सिल्वर के रेट्स में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है, जिससे आम लोगों तक इसकी पहुंच मुश्किल हो गई है.

पटना में आज सोने की कीमत

Patna, Bihar News Live: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जीतन राम मांझी का बयान

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को एक बार फिर न्यायसंगत बताया है. उन्होंने कहा कि पुलिस पर लगातार हमले हो रहे हैं और अगर कोई शख्स हथियार दिखाकर पुलिस के लिए खतरा बनता है, तो कार्रवाई उचित है. मांझी ने तिवारी के परिवार के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया था. उनका कहना था कि अगर वो विक्षिप्त था तो उसके पास रिवॉल्वर कैसे पहुंची. हालांकि इस एनकाउंटर को लेकर विपक्ष के साथ-साथ एनडीए के कई नेताओं ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. बढ़ते विवाद के बीच सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी जांच हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज करेंगे.

Patna, Bihar News Live: पटना में भीषण गर्मी का कहर

पटना में आज भी चिलचिलाती धूप और सूखी गर्मी का सितम झेलना पड़ सकता है, हालांकि मौसम कभी भी करवट ले सकता है. वहीं बिहार के सीमांचल के जिलों में बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं.

Patna, Bihar News Live: कार में शव मिलने से सनसनी

पटना के गर्दनीबाग इलाके में एक कार के अंदर ड्राइवर रवि रमन यादव का शव मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की. रवि गर्दनीबाग के जनता रोड स्थित पत्थर गली का निवासी था और एक सचिवालय अधिकारी की गाड़ी चलाता था. शव पर झुलसने के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि तेज गर्मी और लंबे समय तक कार में रहने से भी शरीर झुलस सकता है. रवि रविवार सुबह एक फोन कॉल आने के बाद घर से निकला था और वापस नहीं लौटा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ