YEIDA Plot Scheme 2024: दिवाली से पहले YEIDA एक नई स्कीम लेकर आ रहा है। इस स्कीम के तहत लगभग 2 हजार प्लॉट निकाले जाएंगे। इस बार प्लॉट सभी वर्गों को ध्याम में रखकर लाए जा रहे हैं। नई योजना में 60, 90, 120, 162, 200 और 300 वर्ग मीटर तक के प्लॉट लाए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथॉरिटी इस नई स्कीम का ऐलान 22 अक्टूबर को करने वाली है। इससे पहले ये जान लीजिए कि आवेदन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। हालांकि इन प्लॉट की लोकेशन नोटिफिकेशन आने के बाद ही पता चलेगी।
जिनको नहीं मिले प्लॉट वो यहां करें आवेदन
यमुना प्राधिकरण सस्ते फ्लैट और प्लॉट की कई स्कीम चला रही है। इन स्कीम्स में लोग काफी दिलचस्पी भी दिखाते हैं। यीडा की लेटेस्ट स्कीम जिसमें 361 प्लॉट का आवंटन किया गया, वह काफी सफल रही। इसके बाद अब यीडा एक नए ऑफर के साथ फिर से वापसी कर रहा है। इस बार नई स्कीम में 2 हजार के करीब प्लॉट दिए जाएंगे। प्लॉट लेने की सोच रहे लोगों को पहले से ही इस स्कीम के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि इसके तहत कम बजट में भी प्लॉट खरीद सकेंगे।
ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले YEIDA का जबरदस्त ऑफर! लॉन्च होगी 2 हजार प्लॉट की नई स्कीम! हर वर्ग के लोग कर सकते हैं आवेदन
तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट्स
पिछली बार कई लोगों की एप्लीकेशन डॉक्यूमेंट्स पूरे न होने की वजह से रिजेक्ट हो गई थी। इस बार इस तरह की गलती से बचने के लिए पहले से ही तैयारी कर लें। आवेदन में जिन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी उनमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक डिटेल, पासपोर्ट साइज फोटो, मेल आईडी और फोन नंबर की जरूरत पडे़गी। आवेदन करने से पहले ही सारे डॉक्यूमेंट्स में जो भी कमी हो उनको पूरा कर लें, ताकि लास्ट में कोई आपकी एप्लीकेशन रिजेक्ट ना हो।
बैंक अकाउंट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
इस सारे डॉक्यूमेंट्स में सबसे ज्यादा ध्यान बैंक अकाउंट पर देना होगा। वो इसलिए क्योंकि पिछली बार जिन लोगों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया था और उनको वह मिल नहीं पाया, ऐसे लोगों का रिफंड दिया गया। जिन लोगों को रिफंड अभी तक नहीं मिल पाया है उसकी वजह दिया गया बैंक अकाउंट है। आवेदन के वक्त जिसके नाम पर प्लॉट लिया जाए उसी का बैंक अकाउंट होना जरूरी है। वरना इससे पैसे के लेन देन में दिक्कत आ सकती है।
ये भी पढ़ें: Jewar Airport से जुड़ी गुड न्यूज, 25 घरेलू और 3 विदेशी उड़ानों को हरी झंडी, ट्रायल की तारीख रिवील
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
8 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
12 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
13 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
14 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
16 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
18 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
19 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
21 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
21 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines