YEIDA Plot Scheme 2024: दिवाली के खास मौके पर YEIDA ने हाउसिंग स्कीम में एक बड़ा बदलाव किया है। प्राधिकरण 5,000 प्लॉट की स्कीम लेकर आया जिसमें पहले केवल EWS वर्ग के लोग अप्लाई कर सकते थे। योजना में बदलाव के बाद अब मध्यम और उच्च आय वर्ग के लोग भी इस स्कीम के तहत प्लॉट खरीद सकते हैं। ये प्लॉट जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास दिए जाएंगे, जिसके लिए जल्द ही आवेदन खुलेंगे।
7 लाख में मिलेगा प्लॉट
इस स्कीम के तहत हर प्लॉट का साइज एक सामान ही रखा गया है, जो 30 वर्ग मीटर है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि ये प्लॉट केवल 7 लाख रुपये से दिए जाएंगे। इसके भुगतान के लिए भी 5 साल का समय दिया गया है। इसमें आवंटी 10 किस्तों में अपना भुगतान कर सकते हैं। इस दौरान 6 महीने में करीब 70000 रुपये की किस्त देनी होगी। रकम को किस्तों में चुकाने से आवंटियों को राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: LDA Flats: सस्ता फ्लैट बुक करने का आखिरी मौका, 2.50 लाख तक डिस्काउंट
कौन होगा इस योजना का पात्र?
जब ये योजना प्राधिकरण ने लॉन्च की थी तब इसको केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए लाया गया था। इसमें अभी संशोधन करके सभी वर्गों के लिए कर दिया गया है। इस स्कीम में अब सभी वर्ग के लोग आवेदन दे सकते हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी प्राधिकरण प्लॉट देने की प्रक्रिया लकी ड्रा से करेगा। इससे किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा, हर वर्ग के लोगों को समान अवसर मिलेगा। इस स्कीम से आर्थिक रूप से कमजोर लोग प्लॉट लेकर अपना घर बनाने का सपना पूरा कर सकते हैं।
इसके अलावा यीडा प्लॉट की एक स्कीम और लेकर आने वाला, जिसका ऐलान आज किया जा सकता है। इसमें 120 वर्गमीटर, 162 वर्गमीटर, 200 वर्गमीटर व 250 वर्गमीटर के प्लॉट दिए जाएंगे। इस बार प्लॉट की संख्या ज्यादा है, इसको देखते हुए उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो एक मुश्त भुगतान करेंगे।
ये भी पढ़ें: Yeida Plot Scheme 2024: नोएडा के सेक्टर 18, 24 में सस्ते प्लॉट! यीडा की भूखंड योजना लीक
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
12 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
13 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
15 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
17 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
18 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
20 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
20 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines