LDA Flats: सस्ता फ्लैट बुक करने का आखिरी मौका, 2.50 लाख तक डिस्काउंट

LDA Flats: लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी ने दिवाली के मौके पर एक ऑफर निकाला है, जिसमें आवेदन की तारीख जल्द ही खत्म हो जाएगी। अगर 2.50 लाख तक के डिस्काउंट पर फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो आज ही अप्लाई करें।

LDA Flats

LDA Flats: लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। वर्षगांठ दिसंबर में है लेकिन दिवाली के मौके पर LDA ने सस्ते फ्लैट की स्कीम के लिए एक ऑफर निकाला, जिसके तहत 2.50 लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके लिए आवेदन करने की तारीख 31 अक्टूबर रखी गई है। अगर अभी तक आपने अप्लाई नहीं किया है तो जल्द से जल्द अप्लाई कर दें।

विज्ञापन

31 अक्टूबर को खत्म हो रहा ऑफर

दिवाली पर अगर आप भी पैसों की बचत के साथ अपना फ्लैट बुक करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। LDA ने डिस्काउंट का ये ऑफर पहले आओ पहले-पाओ की तर्ज पर निकाले गए फ्लैट्स की स्कीम के लिए निकाला है। इस ऑफर में LDA की 08 आवासीय योजनाएं शामिल हैं। इसमें अलग-अलग कैटेगरी के करीब 2500 फ्लैट्स हैं, जिन पर 1 लाख से 2.50 लाख तक का डिस्काउंट मिलेगा। ये ऑफर केवल 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक के लिए है।

विज्ञापन

किसे मिलेगा 2.50 लाख का डिस्काउंट?

21 अक्टूबर से शुरू इस ऑफर के बारे में उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 22 लाख से 50 लाख रुपये के फ्लैट के रजिस्ट्रेशन पर करीब 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं, 50 लाख से 75 लाख रुपये की कीमत के फ्लैटों पर 1.50 लाख रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। अगर फ्लैट की कीमत 75 लाख रुपये से ज्यादा है तो इसपर 2.50 लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन

इसमें भी हैं शर्तें

LDA का ये ऑफर सभी के लिए नहीं है, इसमें भी कुछ शर्तें रखी गई हैं। जिसमें 45 दिन में कुल कीमत की 90 प्रतिशत रकम जमा करने पर 6 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। अथॉरिटी के हिसाब से जो समय सीमा तय की गई है उसके हिसाब से पेमेंट करने पर इस ऑफर का लाभ मिलेगा।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

31 अक्टूबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए सबसे पहले LDA की ऑफिशियल साइट पर जाना होगा। इसके बाद वहां पर रेसिडेंशियल प्लॉट, रेसिडेंशियल प्लैट का ऑप्शन दिखेगा। अपना चुनाव करें, जहां पर ऊपर की साइड में एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर सामने आ जाएगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारियां भर दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ