Elon Musk के साथ Donald Trump की फैमिली का क्या है रिश्ता? दिखी यूनिक तस्वीर

डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एलन मस्क के रिश्ते बहुत अच्छे हैं, लेकिन क्या ट्रम्प की फैमिली से भी मस्क के रिश्ते अच्छे हैं? आइये इसके बारे में जानते हैं।

Elon Musk and Trump

Elon Musk and Trump

विज्ञापन

इस फोटो में ट्रम्प के परिवार के लोगों की फोटो है, लेकिन तस्वीर का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन केवल एक ही व्यक्ति रहा, जो टेस्ला के मालिक एलन मस्क है। ये फोटो दोनों दिग्गजों के बीच की खास दोस्ती को दर्शाता है।

विज्ञापन

ट्रम्प की फैमिली फोटो में मस्क

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क अपने बेटे एक्स Æ ए-12 के साथ ट्रम्प परिवार की तस्वीर में नजर आ रहे हैं, जो यह साबित करने के लिए काफी है कि मस्क ट्रम्प के लिए खास हैं। हालांकि फोटो में ट्रम्प की पत्नी का न होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। काई ने इस तस्वीर के कैप्शन में The whole squad लिखा हुआ है। इससे यह अंदाजा लगाया जाने लगा है कि चुनाव के दौरान ट्रम्प के सबसे बड़े समर्थक रहें मस्क अब राष्ट्रपति के लिए परिवार हैं। यहां हम काई की वो पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

विक्ट्री स्पीच के दौरान भी मौजूद थे मस्क

बता दें कि फ्लोरिडा में ट्रम्प के मार-ए-लागो क्लब में चुनाव की रात की पार्टी में भी मस्क शामिल थे। जब नतीजे आने पर वे ट्वीट न करके मेहमानों के साथ मिलते-जुलते देखे गए थे। मस्क ने काई के पोस्ट को रीट्वीट किया और साथ ही ट्रम्प और अपने बेटे के साथ अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की। इसको  मस्क ने नोवस ऑर्डो सेक्लोरम, कैप्शन के साथ शेयर किया। जानकारी के लिए बता दें कि ये एक लैटिन वाक्यांश है जिसका अर्थ युगों का एक नया क्रम है ।

विज्ञापन

अपनी विक्ट्री स्पीच के दौरान, ट्रम्प ने अपने मस्क की तारीख करते हुए कहा  उन्हें ‘विशेष व्यक्ति’ और ‘सुपर जीनियस’ बताया।ट्रम्प ने आगे कहा हमारे पास एक नया सितारा है। एक सितारा पैदा हुआ है – एलन। वह एक अद्भुत व्यक्ति है। हमें अपने प्रतिभाशाली लोगों की रक्षा करनी होगी; हमारे पास उनमें से बहुत से नहीं हैं।

मस्क ने नहीं छोड़ी कोई कसर

मस्क भी खुलकर ट्रम्प का सपोर्ट करते नजर आए हैं उन्होंने इलेक्शन बिट का समर्थन करने के लिए 100 मिलियन डॉलर से अधिक का दान दिया। इसके साथ ही समर्थन जुटाने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एक्स का सहारा लिया। बता दें कि मस्क और ट्रम्प के बीच गठबंधन मस्क के लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ