Humsafar Policy: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यात्रा से जुड़ी एक नई योजना लॉन्च की है। इसके तहत यात्रा के दौरान बच्चों की देखभाल के लिए कमरे दिए जाएंगे। इसमें व्हीलचेयर, ईवी चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग की जगह और फ्यूल स्टेशनों पर हॉस्टल भी शुरू किए जाएंगे। इस योजना के आने से कई रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इसपर केंद्रीय मंत्री का कहना है कि इस नीति का उद्देश्य नेशनल हाइवे को सुरक्षित और अच्छी यात्रा का अनुभव देना है।
हमसफर योजना क्या है?
सरकार यात्राओं को सुविधाजनक बनाने के लिए कई पॉलिसी लेकर आती है। इस बार सरकार ने सफर से जुड़ी हमसफर पॉलिसी लेकर आई है। इससे नेशनल हाइवे पर कई ऐसी सुविधाएं जी जाएगी जिससे रास्ते में आराम किया जा सकता है। इसके तहत जो सुविधाएं दी जाएंगी उसकी लिस्ट कुछ प्रकार है:
1- स्वच्छ शौचालय
2- शिशु देखभाल कक्ष
3- व्हीलचेयर के लिए प्रावधान
4- इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन
5- पार्किंग की जगह
6- रुककर आराम करने की जगह
ये भी पढ़ें: Ayushman Bharat पर ताजा अपडेट, लाभार्थियों को राहत-AB-PMJAY में जुड़ेंगी नई बीमारियां
नितिन गडकरी ने पॉलिसी पर क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि एनएच में जितने भी पेट्रोल पंप बने हैं उनके मालिकों से पेट्रोल पंप पर मानकों के अनुरूप बुनियादी सुविधाएं देने की बता कही गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस नीति के तहत फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, फ्यूल स्टेशन, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग सुविधाएं, शौचालय सुविधा, शिशु देखभाल कक्ष, एटीएम, वाहन मरम्मत की दुकान, फार्मेसी सेवाएं एनएच लोगों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करेंगी।
राजमार्ग यात्रा ऐप पर मिलेगी जानकारी
हमसफर नीति से यात्रियों सुरक्षित सुविधाएं देना है। यात्री राजमार्ग यात्रा ऐप पर अपनी लोकेशन के पास में इन सेवाओं की जानकारी ले सकते हैं। ऐप में यात्रियों को सभी चीजों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें वहां पर रुकने, खाने और हॉस्टल के शुल्क के बारे में भी पता किया जा सकता है।
रेटिंग पर रहेगा खास फोकस
इस नीति के तहत जो भी सुविधाएं दी जाएंगी उसके लिए ‘निगरानी और निरीक्षण’ का खास ख्याल रखा जाएगा। इस दौरान यात्री किसी भी सेवा के लिए रेटिंग करेंगे तो उसपर ध्यान दिया जाएगा। अगर किसी की रेटिंग 3 स्टार के कम होगी तो उसके निरीक्षण पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Uber India ने कैब में शुरू की नई सर्विस, पालतू जानवरों के शौकीन ऐसे उठाएं फायदा
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
5 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
16 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
21 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
21 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
22 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines