Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
Vodafone-Idea FPO : नकदी के संकट से जूझ रही Vodafone-Idea कंपनी FPO के जरिए 18 हजार करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी का FPO आज से खुल गया है और निवेशक इसके शेयर खरीद सकते हैं। शेयरों का अलॉटमेंट 23 अप्रैल को होगा। जिन्हें शेयर नहीं मिलेंगे उनकी रकम अकाउंट में 24 अप्रैल को वापस कर दी जाएगी। शेयरों की लिस्टिंग 25 अप्रैल को होगी। कंपनी ने एक शेयर का प्राइस बैंड 10 से 11 रुपये रखा है और एक लॉट में 1298 शेयर हैं। इस कंपनी में सरकार की 32 फिसदी हिस्सेदारी है। अब बात आती है कि Vodafone-Idea के FPO में रकम इन्वेस्ट करनी चाहिए या नहीं।
Vodafone-Idea के FPO में एंकर निवेशकों ने काफी रुचि दिखाई। कंपनी ने एंकर निवेशकों के लिए 5,400 करोड़ रुपये के 491 शेयरों की पेशकश की थी। इसके लिए 16 अप्रैल को बोली लगाई गई थी। उसी दिन एंकर निवेशकों का पूरा हिस्सा सबस्क्राइब हो गया। इसमें 74 एंकर निवेशकों ने पैसे लगाए हैं। जिन एंकर इन्वेस्टर्स ने पैसे लगाए हैं उनमें अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, मॉर्गन स्टेनली इन्वेस्टमेंट फंड्स, जीक्यूजी पार्टनर्स आदि शामिल हैं।

कंपनी के FPO में निवेश से पहले एक्सपर्ट राय जरूर लें
यह भी पढ़ें : शेयर मार्केट की ये 5 टिप्स कर देंगी मालामाल, आज ही शुरू कर दें इन पर अमल करना
गुरुवार को सुबह वोडाफोन-आइडिया का शेयर 1.16 फीसदी की बढ़त के साथ 13.10 रुपये पर खुला। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में उतार-चढ़ाव रहा है। हालांकि अगर एक साल के आंकड़े की बात करें तो कंपनी ने 100 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। यानी एक साल में ही निवेशकों की रकम दोगुनी हो गई है।
Disclaimer : शेयर मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए इसमें निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।