Virat Kohli Net Worth 2025: जानें क‍ितने अमीर हैं व‍िराट कोहली, क‍ितनी है क‍िंग कोहली की नेटवर्थ?

Virat Kohli Net Worth 2025: आज 5 नवंबर को व‍िराट कोहली का जन्‍मद‍िन है और आज वह 37 साल के हो गए हैं. इस मौके पर आपको बताते हैं क‍ि व‍िराट कोहली क‍ितने अमीर हैं? उनकी नेटवर्थ क‍ितनी है और उन्‍होंने कहां-कहां न‍िवेश क‍िया है?

virat kohli net worth (1)

Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. यानी क‍िंक कोहली सबसे अमीर भारतीय हस्तियों में से एक बन गए हैं. स्टॉक ग्रो के अनुसार, कोहली की कुल संपत्ति 1,050 करोड़ रुपये है. इसमें भारतीय क्रिकेट अनुबंध, ब्रांड एंडोर्समेंट, ब्रांड स्वामित्व और सोशल मीडिया पोस्ट शामिल हैं.

विज्ञापन

कहां से होती है कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है. कहा जाता है कि कोहली टीम इंडिया के साथ अपने अनुबंध से सालाना 7 करोड़ रुपये कमाते हैं और हर टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपये, हर वनडे के लिए 6 लाख रुपये और हर टी20 मैच के लिए 3 लाख रुपये लेते हैं. वह टी20 लीग से सालाना 15 करोड़ रुपये कमाते हैं.

विज्ञापन

कोहली ने ब्लू ट्राइब, यूनिवर्सल स्पोर्ट्सबिज, एमपीएल, स्पोर्ट्स कॉन्वो, डिजिट आदि सहित कई स्टार्टअप्स में भी निवेश किया है.

कोहली ने 18 से ज्‍यादा ब्रांड एंडोर्समेंट किए हैं जिनमें वीवो, मिंत्रा, ब्लू स्टार, वोलिनी, लक्सर, एचएसबीसी, उबर, एमआरएफ, टिसोट, सिंथॉल आदि शामिल हैं और बताया जाता है कि वह प्रति विज्ञापन शूट 7.50 से 10 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं. उनके ब्रांड एंडोर्समेंट से कथित तौर पर 175 करोड़ रुपये की कमाई होती है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर, कोहली हर पोस्ट के ल‍िए चार्ज करते हैं. कोहली इंस्टाग्राम और ट्विटर पर प्रति पोस्ट 8.9 करोड़ रुपये और 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.

उनके पास वन8, एक रेस्टोरेंट और एथलीजर और लग्जरी कपड़ों के लिए रॉगन जैसे ब्रांड भी हैं.

विज्ञापन

उनके पास दो घर हैं, एक मुंबई में जिसकी कीमत 34 करोड़ रुपये और दूसरा गुरुग्राम में जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये है. उनके पास 31 करोड़ रुपये की लग्जरी कारें भी हैं.

कोहली एक फुटबॉल क्लब, एक टेनिस टीम और एक प्रो-रेसलिंग टीम के भी मालिक हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ