UPI Update: एक बार में होगी 5 लाख रुपये तक की पेमेंट, जानें कब और कैसे मिलेगा सुविधा का फायदा

UPI Update: जल्द ही यूपीआई यूजर्स के लिए डिजिटल लेनदेन की सुविधा 5 लाख रुपये तक हो जाएगी। आइए जानते हैं कैसे और कब से मिलेगा लाभ?

UPI payment up to 5 lakhs rupees

UPI 

विज्ञापन

दरअसल, यूपीआई यूजर्स अब एक साथ 5 लाख रुपये तक की ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं, लेकिन ये सुविधा किसी परिस्थिति के दौरान ही मिलेगी। आइए जानते हैं कि किस दिन से और किन-किन जगहों पर लाखों रुपये का एक साथ ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है?

विज्ञापन

यहां कर सकेंगे एक साथ 5 लाख रुपये की यूपीआई पेमेंट

NPCI ने लोगों को खास सुविधा पेश की है, जिसका फायदा लोगों को अस्पताल या पढ़ाई से संबंधित सुविधाओं के दौरान मिल सकेगा। जी हां, आप इन जगहों पर एक साथ 5 लाख रुपये तक का भुगतान कर सकते हैं।

कब से कर सकेंगे 5 लाख रुपये तक ऑनलाइन भुगतान

NPCI द्वारा ऑनलाइन भुगतान के लिए 5 लाख रुपये तक की सुविधा को 10 जनवरी 2024 से शुरू किया जाएगा। पिछले महीने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने निर्देश दिया था कि हॉस्पिटल और एजुकेशन सर्विस के लिए 5 लाख रुपये तक की पेमेंट की जा सकेगी।

विज्ञापन

लेन देन में करना पड़ता है समस्या का सामना

लोगों को हॉस्पिटल और एजुकेशन सर्विस की पेमेंट करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब इस सर्विस की शुरुआत होने के बाद यूपीआई लेनदेन (UPI Payment) करना आसान हो सकेगा। NPCI ने सभी बैंक से कहा है कि पेमेंट के लिए यूपीआई ट्रांजैक्शन लिमिट को बढ़ाया जाए।

विज्ञापन

इसके अलावा यूपीआई के नए नियम 1 जनवरी 2024 से जारी हुए हैं। आप वीडियो के जरिए आप UPI Payment New Rules 2024 के बारे में जान सकते हैं।

एक बार में सिर्फ 1 लाख की पेमेंट

नए अपडेट के तहत यूजर्स 5 लाख रुपये तक का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले सिर्फ 1 लाख रुपये तक का भुगतान हो सकता था। जानकारी के लिए बता दें कि इस लिमिट को सिर्फ वेरिफाइड मर्चेंट के लिए बढ़ाया गया है। वहीं, UPI की एक दिन की लिमिट 1 लाख रुपये तक तय की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ