Recharge Plans: 200 रुपये से कम में Airtel के शानदार रिचार्ज प्लान्स, मिलेंगे कई बेनिफिट्स
Recharge Plans under Rs 200: आज हम आपको 200 रुपये से कम कीमत में आने वाले रिचार्ज प्लानों के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं।
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Recharge Plans under Rs 200: देश में कई दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां जैसे रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया है। तीनों कंपनियों के बीच रिचार्ज प्लान को लेकर जबरदस्त टक्कर होती रहती है। एक दूसरे से मुकाबला करने के लिए कंपनियां ऐसे प्लानों को पेश करना पसंद करती हैं जो ग्राहकों कम कीमत में अधिक सुविधाओं का फायदा देते हैं। ये ही कारण है कि रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के रिचार्ज प्लान अलग-अलग कीमत, वैधता और सुविधाओं के साथ लोगों को लुभाने वाले होते हैं।
आज हम आपको एयरटेल के कुछ ऐसे रिचार्ज प्लानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप कम कीमत में अधिक सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। आइए एयरटेल के 200 रुपये से कम कीमत में आने वाले रिचार्ज प्लानों के बारे में जानते हैं।
वैसे तो रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया भी अपने ग्राहकों को 200 रुपये से कम कीमत के रिचार्ज प्लान ऑफर करते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए एयरटेल के 3 सस्ते रिचार्ज प्लान (Airtel Cheapest Recharge Plan) लेकर आए हैं जिनकी कीमत 200 रुपये से कम है।
पिछले कुछ दिनों पहले एयरटेल ने 179 रुपये की कीमत वाला रिचार्ज प्लान पेश किया था, जो 200 रुपये से कम कीमत में आने वाले प्लानों में शामिल हो चुका है। ये कंपनी का डाटा प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Airtel Data Prepaid Recharge Plan) है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेटा, 300SMS की सुविधा मिलती है। इस रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों तक की होती है।
एयरटेल अपने ग्राहकों को 155 रुपये का भी रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इसे कंपनी का एंट्री लेवल रिचार्ज प्लान भी कहा जाता है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को 1GB डेटा, 300SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 24 दिनों की है। सिम एक्टिव रखने के लिए इस रिचार्ज प्लान को एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान माना जाता है।
एयरटेल का 199 रुपये वाला रिचार्ज प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ है। इस प्लान में आपको 3GB डेटा, 300SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है। ये सभी रिचार्ज प्लान डेटा बेनिफिट्स के साथ आते हैं। वीडियो के जरिए आप अन्य रिचार्ज प्लान के बारे में जान सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Airtel vs BSNL vs VI: किसका प्लान सबसे सस्ता?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: