टैर‍िफ का ढोल बजाते रह गए ट्रंप, भारतीयों ने कर द‍िया खेल; 19.4% बढ़ा एक्‍सपोर्ट

डोनल्‍ड ट्रंप के टैर‍िफ मार को झेलने के बावजूद भारत ने प‍िछले 6 महीने का सबसे अध‍िक एक्‍सपोर्ट का आंकड़ा पार क‍िया है. नवंबर में भारत का एक्सपोर्ट 19.4% बढ़ा, जो US टैरिफ के बावजूद हुआ. पूरी ड‍िटेल यहां चेक करें.

export increase

50% टैर‍िफ के बावजूद भारत का एक्‍सपोर्ट बढ़ा

साल 2025 में पूरे साल डोनाल्ड ट्रंप के टैर‍िफ का हंटर चलता रहा. लेक‍िन इसके बावजूद नवंबर में भारत का एक्सपोर्ट बढ़ा है. इसके साथ ही ट्रेड डेफिसिट पांच महीने के निचले स्तर पर आ गया है. बता दें क‍ि ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ का दबाव बनाकर रखा है. इसके बावजूद नवंबर में एक्सपोर्ट बढ़कर $38.1 बिलियन हो गया है. यानी इसमें 19.4% की बढ़ोतरी हुई है.इसके साथ ही भारत का एक्‍सपोर्ट छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. इसमें सबसे ज्‍यादा इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के शिपमेंट में बढ़ोतरी हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेड डेफिसिट कम हुआ

इस दौरान ट्रेड डेफिसिट घटकर $24.6 बिलियन हो गया. जून के बाद से ये सबसे कम है. क्योंकि इंपोर्ट 2% घटकर $62.7 बिलियन हो गया. इंपोर्ट में यह कमी इस दौरान सोने, कच्चे तेल, कोयले और कोक की आने वाली शिपमेंट में कमी के कारण हुई है. कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने कहा क‍ि टैरिफ के बावजूद, हम अपने एक्सपोर्ट को बनाए रखने में कामयाब रहे हैं. इसके साथ इंपोर्ट भी बढ़ रहा है (38% बढ़कर $5.3 बिलियन), जो भारत-अमेरिका व्यापार के लिए एक अच्छी बात है. बता दें क‍ि अक्टूबर में 41.68 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड ट्रेड डेफिसिट देखा गया था.

विज्ञापन

सोने और कच्‍चे तेल का आयात घटा
सोने का इंपोर्ट 59.15 प्रतिशत घटकर $4 बिलियन हो गया, जबकि कच्चे तेल का इंपोर्ट 11.27 प्रतिशत घटकर $14.11 बिलियन हो गया. इंपोर्ट में कमी के कारण नवंबर में ट्रेड डेफिसिट कम हुआ, इससे पहले जून में यह सबसे कम $18.78 बिलियन था.

चीन बना भारत का तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन
नवंबर में चीन नीदरलैंड को पीछे छोड़कर भारत का तीसरा सबसे बड़ा एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन बन गया, हालांकि अप्रैल-नवंबर की अवधि में नीदरलैंड थोड़ी बढ़त बनाए हुए था.

विज्ञापन

एक्‍सपर्ट की मानें तो छुट्टियों के बाद सप्लाई चेन नॉर्मल होने और त्योहारों के बाद कंज्यूमर डिमांड कम होने से एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी और इंपोर्ट में कमी आई है.

नवंबर में एक्सपोर्ट का अच्छा प्रदर्शन अक्टूबर की 12% गिरावट के बाद हुआ, जिसका संबंध US टैरिफ से था. डेटा जारी होने से पहले कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने कहा क‍ि नवंबर की एक्सपोर्ट ग्रोथ ने अक्टूबर की कमी को पूरा कर दिया है. मार्केट एनालिस्ट्स कहते हैं क‍ि अलग-अलग सेक्टर के एक्सपोर्टर एक्टिव रूप से मार्केट डायवर्सिफिकेशन स्ट्रैटेजी अपना रहे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ