Twitter के कर्मचारियों पर फिर टूटा आफत का पहाड़, अब ये सुविधा भी हो गई बंद!
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Twitter Employees: एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदने के बाद हजारों कर्मचारियों को निकाल दिया। इसके ही साथ मस्क के मालिक बनने के बाद वहां के कर्मचारी खुश नहीं है। कंपनी आए दिन कुछ न कुछ ऐसे बदलाव कर रही है, जिससे लोगों पर सीधे तौर पर असर पड़ रहा है। मस्क ने चेतावनी दी है कि आगे की राह कठिन है और सफल होने के लिए गहन कार्य की आवश्यकता होगी।
कर्मचारियों को भेजे गए अपने पहले ईमेल में, नए ट्विटर सीईओ ने कहा कि अगले कुछ दिनों में, हमारा सबसे बड़ा काम यह होना चाहिए कि अगर कोई ट्रोल, स्पैम है और वह वेरिफाइड है तो उसकी तलाश करके अकाउंट बंद करना है।
मस्क ने चेतावनी दी कि अमेरिका में कमजोर आर्थिक माहौल का मतलब ट्विटर के लिए मुश्किलें होंगी। उन्होंने कर्मचारियों से यह भी कहा कि उन्हें सप्ताह में कम से कम 40 घंटे कार्यालय में रहना होगा। मस्क ने हालांकि कहा कि वह केवल केस-दर-केश आधार पर दूरस्थ कार्य को मंजूरी देंगे।
इस साल मार्च में, तत्कालीन ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल ने कर्मचारियों से कहा था कि जहां कहीं भी आप सबसे अधिक अच्छा महसूस करते हैं, वहीं से ही आप काम करेंगे और इसमें WFH पूर्णकालिक हमेशा के लिए शामिल है। हालांकि, मस्क के ऑफिस बुलाने के फैसले से अब कर्मचारी WFH न मिलने से भी परेशान रहेंगे।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: