Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Gold Price Today: देश में शादियों के सीजन के शुरू होते ही सोना और चांदी उड़ान भरने लगी है। पिछले किई दिनों से सोने और चांदी की कीमत में लगातार तेजी देखी जा रही है। आज सोना 763 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी 1000 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई। इसके बाद सोना चढ़कर 52277 रुपये प्रति किलो और चांदी 62200 रुपये के करीब बिकने लगी है।
हालांकि शादी-ब्याह यानी लगन के सीजन में अभी भी आपके पास सस्ता सोना और चांदी खरीदने का सुनहरा मौका है। सोना अभी भी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 17000 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता बिक रही है। दरअसल सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में और तेजी आएगी और दोनों नया रिकॉर्ड बना सकता है।
अभी पढ़ें – PhonePe पर अब बिना डेबिट कार्ड के UPI सर्विस का फायदा! जानें तरीका…
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के पांचवें दिन आखिरी दिन आज शुक्रवार (11 November) को सोना (Gold Price Update) 763 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52277 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना (Gold Price) के भाव स्थिर रहे थे। सोना अपने बुधवार के भाव 51514 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 10000 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी होकर 62200 रुपये प्रति किलो के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 350 रुपये सस्ती होकर 61200 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 199 रुपये की दर से महंगा होकर 52,308 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 459 रुपये की बढ़त के साथ 62,370 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3923 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 17780 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 52277 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 52068 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47886 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 39208 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30582 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 6.28 डॉलर की तेजी के साथ 1,758.71 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.22 डॉलर की तेजी के साथ 21.83 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
अभी पढ़ें – Twitter के कर्मचारियों पर फिर टूटा आफत का पहाड़, अब ये सुविधा भी हो गई बंद!
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 61900
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47800, 24ct Gold : Rs. 52150, Silver Price : Rs. 61900
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47800, 24ct Gold : Rs. 52150, Silver Price : Rs. 61900
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48750, 24ct Gold : Rs. 53180, Silver Price : Rs. 67500
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47800, 24ct Gold : Rs. 52150, Silver Price : Rs. 67500
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47850, 24ct Gold : Rs. 52200, Silver Price : Rs. 67500
मंगलुरु (Mangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47850, 24ct Gold : Rs. 52200, Silver Price : Rs. 67500
अहमदाबाद (Ahmedabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47850, 24ct Gold : Rs. 52200, Silver Price : Rs. 61900
सूरत (Surat)
22ct Gold : Rs. 47850, 24ct Gold : Rs. 52200, Silver Price : Rs. 61900
नागपुर (Nagpur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47830, 24ct Gold : Rs. 52180, Silver Price : Rs. 61900
पुणे (Pune Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47830, 24ct Gold : Rs. 52180, Silver Price : Rs. 61900
भुवनेश्वर (Bhubaneswar Gold Price)
22ct Gold : Rs. 46700, 24ct Gold : Rs. 50950, Silver Price : Rs. 64000
चंडीगढ़ (Chandigarh Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 61900
भोपाल (Bhopal Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48080, 24ct Gold : Rs. 50480, Silver Price : Rs. 67500
इंदौर (Indor Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48080, 24ct Gold : Rs. 50480, Silver Price : Rs. 67500
जयपुर (Jaipur Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 61900
लखनऊ (Lucknow Gold Price)
22ct Gold : Rs. 48000, 24ct Gold : Rs. 52360, Silver Price : Rs. 61900
पटना (Patna Gold Price)
22ct Gold : Rs. 47830, 24ct Gold : Rs. 52180, Silver Price : Rs. 61900
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।