हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ये 3 स्टॉक दिवाली के मौके पर बना सकते हैं मालामाल!

इन 3 स्टॉक की बदौलत आप शेयर मार्केट में अच्छा खासा रिटर्न कमा सकते हैं। बस मार्केट की पिच पर आपको लंबा खेलना होगा।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Top 3 Stock Diwali 2023: भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है। तो ऐसे में क्यों ना आप निवेश ऐसी जगह करें जहां पर रिटर्न दमदार मिले। तो चलिए आज आपको शेयर मार्केट में उन 3 स्टॉक के बारे में बताते हैं, जो आपको दिवाली पर अच्छा खासा पैसा बना कर दे सकते हैं। साथ ही आप भविष्य के लिए निवेश भी कर सकते हैं।

जोमैटो

पिछले 6 महीने से जोमौटो शेयर ने सब की नजर अपनी तरफ खींची है। जोमैटो का शेयर जब आया था तभी से निवेशक इसके पीछे भाग रहे हैं। लेकिन अपने पहले साल में नेगेटिव रिटर्न ही यह शेयर दे पाया। पर पिछले 6 महीने से इस शेयर ने गजब का प्रदर्शन करके दिखाया है। 97.41 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया है। ऐसे में आप जोमौटो से अच्छा खासा रिटर्न कमा सकते हैं।

टाटा मोटर्स

जोमैटो की बाद नंबर आता है टाटा मोटर्स का। वैसे तो यह स्टॉक हमेशा सब की पहली पसंद बना रहता है। लेकिन इसने पिछले 6 महीने में एकदम से रॉकेट के जैसे रफ्तार पकड़ी है। 27.28 फ़ीसदी की दर से निवेशकों को रिटर्न देने में सफल हो पाया है।

विज्ञापन

यह भी पढें- भारत और पाकिस्तान का हुआ मुकाबला तो डिज्नी-स्टार, ICC की होगी बल्ले-बल्ले

बजाज फाइनेंस

अगर आप लंबे समय के लिए शेयर मार्केट की पिच पर बल्लेबाजी करना चाहते हैं तो बजाज फाइनेंस से अच्छा आपको शेयर इस समय नहीं मिल सकता। शेयर महंगा जरूर है लेकिन रिटर्न के मामले में भी उसका उस्ताद है। पिछले 6 महीने में शेयर ने 12 फ़ीसदी का रिटर्न दिया है। लेकिन एक बात की गारंटी है कि लंबे समय के लिए ये शेयर आपको जबरदस्त मुनाफा कमाकर देने वाला है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola