Top 10 richest people in the world 2025: ये साल अब खत्म हो रहा है और इसके साथ ही दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की नई लिस्ट भी आ गई है. वैसे देखा जाए तो साल 2025 में पूरे साल टॉप 10 सबसे अमीर (Top 10 richest) की लिस्ट में बदलाव होता रहा, लेकिन टेस्ला और स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क, पहले नंबर पर जमे रहे. यह टाइटल उन्होंने मई 2024 से अपने पास रखा है. दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की नेट वर्थ लगभग $480.5 बिलियन है. जल्दी ही वह इतिहास के पहले ट्रिलियनेयर भी बन जाएंगे क्योंकि संभावित $1 ट्रिलियन के स्टॉक कंपनसेशन पैकेज को मंजूरी मिल गई है.
लैरी पेज दूसरे नंबर पर आए
नवंबर 2025 में गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज (Google cofounder Larry Page) ने छलांग मारकर दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया. ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन को पीछे छोड़कर वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी (world second-richest person) बन गए.
फोर्ब्स ने बताया कि पेज की दौलत में यह बढ़ोतरी अल्फाबेट के स्टॉक में AI मोमेंटम पर एक हफ्ते तक जारी रैली की वजह से हुई, जबकि ओरेकल के शेयर में पिछले हफ्ते भारी गिरावट आई थी.
टॉप 10 में सभी पुरुष
हैरानी की बात यह है कि दुनिया के टॉप 10 सबसे अमीर लोगों में सिर्फ पुरुष हैं. एक भी महिला नहीं है. इस टॉप 10 में भी नौ अमेरिकी हैं. सिर्फ एक LVMH के बर्नार्ड अर्नाल्ट अपवाद हैं, जो फ्रांस से हैं. वह रैंकिंग में 10वें स्थान से 7वें स्थान पर आ गए हैं.
अरबपतियों ने बनाया रिकॉर्ड
बढ़ते वैल्यूएशन और मार्केट की बदलती ताकत की वजह से, अरबपतियों की संख्या और उनकी नेट वर्थ दोनों बढ़ी है. साल 2025 में, फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट (Forbes Billionaires List 2025) में दुनिया भर में 3028 अरबपतियों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ऐसा इतिहास में पहली बार हो रहा है, जब 3000 का आंकड़ा पार किया.
बिल गेट्स टॉप 10 से बाहर
अक्टूबर 2024 में बिल गेट्स टॉप 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट से बाहर हो गए. उनकी दौलत में काफी कमी आई है.
टॉप 10 सबसे अमीर अभी कौन है?
1 एलन मस्क
2 मार्क जुकरबर्ग, फेसबुक
3 जेफ बेजोस, अमेजन
4 लैरी एलिसन, ओरेकल
5 बर्नार्ड अर्नाल्ट और परिवार, LVMH
6 वॉरेन बफेट, बर्कशायर हैथवे
7 लैरी पेज, गूगल
8 सर्गेई ब्रिन, गूगल
9 अमानसियो ओर्टेगा, जारा
10 स्टीव बाल्मर, माइक्रोसॉफ्ट