TATA Motors ने दी खुशखबरी, दीवाली पर मिलेगा जबरदस्त गिफ्ट!
TATA Motors की तरफ से नए साल पर नया गिफ्ट मिल सकता है। इसलिए अगर कार लेने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं।
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Mint
Edited By Shubham Upadhyay

Photo Credit: Mint
TATA Motors ने आज अपने Q2 के रिजल्ट सभी के सामने रखे, जिसमें कंपनी ने 3,764 करोड़ का मुनाफा कमाया है। वहीं 32 फीसदी रेवेन्यू में उछाल आया है। ये तो रही कंपनी की बात, ग्राहकों को इससे क्या खुशखबरी मिलने वाली है? गिफ्ट ये है कि आने वाले समय में टाटा अपनी कारों के दाम घटा सकती है। दरअसल पिछले कई समय से कंपनी की तरफ से बात की जा रही थी कि अगर Q2 के रिजल्ट अच्छे रहते हैं तो कार के दामों में कमी देखने को मिल सकता है।
#EarningsWithMC | Tata Motors Q2 results: Firm posts net profit of Rs 3,764 crore vs loss a year ago, revenue rises 32%#TataMotors #Auto #Auto #Q2FY24 #Q2Results pic.twitter.com/7yqRWizuht
— Moneycontrol (@moneycontrolcom) November 2, 2023
इसके साथ ही कंपनी देश के दो शहरों में 200 इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई करने जा रही है। श्रीनगर और जम्मू के लिए कंपनी अपनी प्लानिंग सभी के सामने रख चुकी है। वहीं दूसरी तरफ कारों की बात करें तो दामों को लेकर अभी कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है। रिपोर्ट्स हैं कि अगले साल जनवरी में कंपनी नए रेट्स के साथ आ सकती है।
आज कंपनी के शेयर ने 1.56 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है। कल जब शेयर मार्केट खुलेगा तो TATA Motors सभी निवेशकों की पहली पसंद हो सकता है। खरीदारी के लिए और होल्डिंग की पॉजिशन शेयर में देखी जा रही है। लेकिन एक बात ध्यान रखने वाली ये है कि ईयर टू ईयर रिजल्ट के मामले में कंपनी की ग्रोथ 2 फीसदी ही दिखी है। जो पहले 5 फीसदी की थी।
टाटा मोटर्स की बात करें तो अगर आपने शेयर लिए हुए हैं तो फ्रेश खरीदारी के लिए इसमें जा सकते हैं। भविष्य की बात करें तो 700 के ऊपर शेयर जा सकता है। अभी फिलहाल 637 पर ट्रेड कर रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: