Share Market: आज किन 5 शेयरों में एक्शन संभव, बाजार खुलने से पहले कर लें नोट

पिछला सप्ताह शेयर बाजार के लिए अच्छा नहीं गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के चलते मार्केट को गिरावट का सामना करना पड़ा। आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव वाली स्थिति बनी रह सकती है। वहीं, कुछ शेयरों में एक्शन की गुंजाइश भी बन सकती है।

Stock Market Live Updates, share market today, Stock Market today,

Photo Credit: Google

शेयर बजार पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को नुकसान के साथ बंद हुआ। इस नुकसान की वजह डोनाल्ड ट्रंप का जवाबी टैरिफ रहा। यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने भारत सहित कई देशों पर टैरिफ लगाया है, इस वजह से बाजार दबाव में है। आज यानी 7 अप्रैल को भी बाजार में उतार-चढ़ाव दिखाई दे सकता है। हालांकि, ऐसे कंपनियों के शेयरों में एक्शन की भी गुंजाइश है, जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी खबरें सामने आई हैं। चलिए ऐसे ही कुछ स्टॉक्स पर नजर डालते हैं।

विज्ञापन

Refex Renewables & Infrastructure

इस सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बड़े ऑर्डर की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि उसकी सब्सडियरी रीफेक्स ग्रीन पावर लिमिटेड को कोयंबटूर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन से ऑर्डर मिला है, जिसकी अनुमानित वैल्यू 78.54 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर पिछले सत्र में उछाल के साथ 657.70 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक इसका भाव 20.28% नीचे आया है।

विज्ञापन

Websol Energy System

PV सोलर सेल और सोलर मोड्यूल बनाने वाली इस कंपनी के हाथ भी बड़ा ऑर्डर लगा है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसने लुमिनस पावर टेक्नोलॉजीज के साथ 100 मेगावाट मोनो PERC सोलर सेल की आपूर्ति के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। शुक्रवार को वेबसोल का शेयर करीब डेढ़ प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,268 रुपये पर पहुंच गया था। इस साल अब तक इसका भाव 27.11% नीचे आया है।

Delhivery

लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी के शेयर आज एक्शन में नजर आ सकते हैं। कंपनी ने शनिवार को बताया कि वह ईकॉम एक्सप्रेस का 1,407 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने जा रही है। इस डील से डेल्हीवरी के पास ईकॉम एक्सप्रेस की 99.4 प्रतिशत हिस्सेदारी आ जाएगी। कंपनी का स्टॉक इस समय 261 रुपये के भाव पर मिल रहा है और इस साल अब तक इसकी कीमत 25.09% कम हुई है।

विज्ञापन

Indian Bank

इंडियन बैंक ने अपना Q4 कारोबारी अपडेट जारी किया है। बैंक ने बताया है कि उसके कुल कारोबार में 5.1% की तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि हुई है और यह 13.25 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह, बैंक का कुल जमा 5% बढ़कर 7.37 लाख करोड़ रुपये तक हो गया है। बैंक का शेयर पिछले सत्र में नुकसान के साथ 546.20 रुपये पर बंद हुआ था। हालांकि, इस साल अब तक यह 5.54% मजबूत हुआ है।

Hexaware Technologies

इस कंपनी का शेयर पिछले कुछ समय से दबाव का सामना कर रहा है, ऐसे में डिविडेंड की खबर शायद इसके लिए बूस्ट का काम करे। कंपनी ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद बताया कि उसके बोर्ड ने 5.75 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। इसकी रिकॉर्ड डेट 15 अप्रैल 2025 तय की गई है। कंपनी का शेयर इस समय 652.50 रुपये के भाव पर मिल रहा है।

विज्ञापन

(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ