Stock Market में गिरावट, अमेरिका-चीन के बीच बढ़ी टेंशन से Sensex और Nifty लाल

अमेरिका और चीन के बीच टेंशन काफी बढ़ गई है। चीन के जवाबी टैरिफ से नाराज डोनाल्ड ट्रंप ने उस पर 104% टैरिफ लगा दिया है। इस टेंशन का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। आज मार्केट लाल निशान पर खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दबाव में कारोबार कर रहे हैं।

Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates 25 October 2024

अमेरिका और चीन के बाढ़ बढ़ती टेंशन से भारतीय शेयर बाजार भी प्रभावित नजर आ रहा है। मंगलवार की बड़ी छलांग के बाद आज यानी बुधवार को बाजार में गिरावट आई है। मार्केट लाल निशान पर खुला है। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स में 300 अंकों से अधिक की गिरावट आई है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी लाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मार्केट में अनिश्चितता

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 104% टैरिफ का ऐलान किया है, इससे ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ी है। 8 अप्रैल को अमेरिकी बाजार गिरावाट पर बंद हुआ। आज भारत सहित एशिया के कई बाजारों पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। जापान का Nikkei 225, दक्षिण कोरिया का KOSPI और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान पर खुले हैं। हालांकि, चीन के शंघाई कंपोजिट में फिलहाल तेजी दिखाई दे रही है।

फार्मा इंडेक्स लाल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवाओं पर भी टैरिफ लगाने की बात कही है। उनके इस ऐलान का भारत पर भी असर पड़ेगा, क्योंकि भारत अमेरिका को 47% जेनेरिक मेडिसिन की सप्लाई करता है और यह अमेरिका के हेल्थकेयर सिस्टम का एक महत्वपूर्ण पार्टनर है। निफ्टी फार्मा इंडेक्स इस समय डेढ़ प्रतिशत से अधिक के नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है। Aurobindo Pharma, Sun Pharma, Lupin, Dr. Reddy’s और Gland Pharma जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। इन कंपनियों का कारोबार अमेरिका पर काफी हद तक निर्भर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ