झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 600 अंक से ज्‍यादा उछला, Nifty 26172 के पार

भारतीय शेयर बाजार में आज हर‍ियाली द‍िखी. सेंसेक्‍स जहां 616 अंक ऊपर बंद हुआ. वहीं न‍िफ्टी ने भी 26200 का स्‍तर पार कर ल‍िया. इस सप्‍ताह शेयर बाजार स‍िर्फ 4 द‍िन ही खुलेगा. 25 द‍िसंबर को क्र‍िसमस की वजह से शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी.

SHARE MARKET (4)

क्र‍िसमस से पहले शेयर बाजार ने अपने न‍िवेशकों को ग‍िफ्ट दे द‍िया है.सप्‍ताह की शुरुआत होते ही भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सोमवार को अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए, सेंसेक्स 638.12 अंक से ज्‍यादा बढ़कर 85,567.48 पर बंद हुआ और निफ्टी 206 अंक से ज्‍यादा बढ़कर 26,172.40 के लेवल पर बंद हुआ. सुबह के शुरुआती कारोबार में, BSE सेंसेक्स 85300 से ऊपर खुला, लगभग 400 अंक चढ़ा, जबकि NSE निफ्टी50 सुबह 9:15 बजे के आसपास 26k के लेवल पर खुला और 100 अंक से ज्‍यादा चढ़ा.

विज्ञापन

Nifty 50 स्‍टॉक में श्रीराम फाइनेंस (Shriram Finance) इंफोस‍िस (Infosys) और व‍िप्रो (Wipro) टॉप गेनर रहे. इनमें 4 फीसदी की बढ़त देखने को म‍िला. वहीं UltraTech सीमेंट और SBI लाइफ इंश्‍योरेंस कंपनी के शेयरों में 0.3 फीसदी की ग‍िरावट देखी गई.

विज्ञापन

इस सप्‍ताह शेयर बाजार स‍िर्फ चार द‍िन

इस सप्‍ताह भारतीय शेयर बाजार (Indian stock markets) में स‍िर्फ चार द‍िन ट्रेड‍िंग होगी. क्‍योंक‍ि 25 द‍िसंबर को क्र‍िसमस के कारण ट्रेड‍िंग बंद रहेगी. स‍िर्फ भारत में ही नहीं, दुन‍िया के कई देशों के स्‍टॉक मार्केट 25 द‍िसंबर को बंद रहेंगे. इस दौरान फॉरेन इंस्‍टीट्यूशनल फ्लो, करेंसी ट्रेंड और माइक्रोइकोनॉम‍िक इंड‍िकेटर, भारतीय सेंट‍िमेंट पर असर डालेंगे.

हालांक‍ि साल के आखिर में फेस्टिव सीजन शुरू होने के साथ, ये संभव है क‍ि कम पार्टिसिपेशन और ट्रेडिंग वॉल्यूम में कमी देखने को म‍िले. घरेलू मोर्चे पर, निवेशक इंफ्रास्ट्रक्चर आउटपुट डेटा, बैंक क्रेडिट और डिपॉजिट ग्रोथ के ट्रेंड और फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में होने वाले बदलावों पर करीब से नजर रखेंगे. रुपये की दिशा और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी मार्केट ट्रेंड को तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

विज्ञापन

इन फैक्‍टर्स का बाजार पर द‍िखा असर

  1. 14 सेशन के बाद फॉरेन फंड का इनफ्लो शुरू हुआ है. FIIs ने शुक्रवार को 1830.89 करोड़ रुपये की खरीदारी की है, इससे प‍िछले तीन सेशन में टोटल खरीद 3776 करोड़ रुपये के पार हो गई.

2. एश‍ियन बाजार भी पॉज‍िट‍िव नोट पर हैं. साउथ कोर‍िया कोस्‍पी, जापान का Nikkei 225 को भी ग्रीन में बंद होते देखा गया. इसका असर भारतीय बाजार पर द‍िखा.

विज्ञापन

3. रुपये की मजबूती ने भी शेयर बाजार की रौनक लौटाई है. रुपये में 22 पैसे सुधार हुआ है, ज‍िसके बाद रुपया, डॉलर के ख‍िलाफ 89.45 पर आ गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ