Stock Market Opening: शेयर बाजार गिरवाट के साथ हफ्ते की शुरुआत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार में नरमी के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी निगेटिव नोट पर खुले हैं। आज सेंसेक्स में करीब 502 और निफ्टी में 156 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।
शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत गिरावट से हुई है। आज इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (20 March 2023) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) करीब 502 अंकों की गिरावट के साथ 57,487 के पार खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 156 अंकों की नरमी के साथ 16,944 के स्तर पर खुला।
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार (17 March 2023) को सेंसेक्स करीब 355 अंकों की तेजी के साथ 57,989 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 114 अंक उछलकर 17,100 के स्तर पर बंद हुआ।
आज सुबह शुरुआत में बीएसई में करीब 2,561 कंपनियों में कारोबार की शुरुआत हुई। इसमें करीब 906 शेयर तेजी, 1,504 गिरावट तो 151 कंपनियों के शेयर के स्थिर भाव पर खुले। वहीं 47 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी तो 137 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो डा रेड्डी लेब, बीपीसीएल, एचयूएल, देवी लैब, टाइटन कंपनी समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
और पढ़िए –SBI Credit Card Rules: आज से बदल रहे हैं SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
शुक्रवार (17 March 2023): सेंसेक्स करीब 355 अंकों तेजी के साथ 57,989 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 114 अंक चढ़कर 17,100 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (16 March 2023): सेंसेक्स करीब 79 अंकों तेजी के साथ 57,635 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 13 अंक चढ़कर 16,984 के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार (15 March 2023): सेंसेक्स करीब 344 अंकों की नरमी के साथ 57,555 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 71 अंकों की कमजोरी के साथ 16,972 के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (14 March 2023): सेंसेक्स करीब 337 अंकों की गिरावट के साथ 57,900 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 11 अंक लुढ़कर 17,043 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार (13 March 2023): सेंसेक्स करीब 897 अंक लुढ़ककर 58,237 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 258 अंकों की गिरावट के साथ 17,154 के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (10 March 2023): सेंसेक्स करीब 671 अंक लुढ़ककर 59,135 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 177 अंकों की गिरावट के साथ 17,413 के स्तर पर बंद हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: