कल Stock Market से मिले अच्छे संकेत, आज इन Stocks की बढ़ेगी रफ्तार!

Stocks To Focus: शेयर बाजार में आज कुछ कंपनियों के शेयर दौड़ लगाते हुए नजर आ सकते हैं। कल इनकी कंपनियों ने कुछ बड़ी खबरें सुनाई हैं, जिसका असर आज दिखाई दे सकता है।

Stock Market

शेयर बाजार 2025

Stock Market Update: शेयर बाजार के लिए नए साल की शुरुआत अच्छी रही है। 1 जनवरी को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछाल के साथ बंद हुए। आज मार्केट में कुछ कंपनियों के शेयर भागते हुए नजर आ सकते हैं, वजह है उनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर सामने आईं खबरें।

विज्ञापन

South Indian & CSB Bank

2025 के पहले दिन साउथ इंडियन बैंक और CSB बैंक ने अपने दिसंबर तिमाही के कारोबारी आंकड़े जारी किये। दोनों ही बैंकों ने अपने एडवांस और डिपॉजिट में ग्रोथ की जानकारी दी है। इस खबर का असर आज इनके शेयरों पर दिखाई दे सकता है। कल CSB बैंक के शेयर बढ़त के साथ 314.95 और साउथ इंडियन बैंक के 25.20 रुपये पर बंद हुए थे।

विज्ञापन

Railtel Corporation

इस कंपनी ने बड़े ऑर्डर की जानकारी दी है। रेलटेल ने बताया है कि उसे Bharat Coking Coal से 78.43 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कल कंपनी के शेयर 0.26% की बढ़त के साथ 405.10 रुपये पर बंद हुए थे। बीते एक साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 14.45% का रिटर्न दिया है।

विज्ञापन

Shriram Finance

श्रीराम फाइनेंस ने स्टॉक स्प्लिट की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि वह अपने शेयर को विभाजित करने जा रही है और इसके लिए रिकॉर्ड डेट 10 जनवरी 2025 है। कल कंपनी के शेयर 2,920.50 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

Sandur Manganese and Iron Ores

कंपनी ने एक्सचेंज को बताया है कि उसे अपनी प्रोडक्शन सीमा को 3.81 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) से बढ़ाकर 4.36 MTPA करने की मंजूरी मिल गई है। एक जनवरी को कंपनी के शेयर 2% बढ़कर 422 रुपये के भाव पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन

Power Mech Projects

इस कंपनी के शेयर कल करीब छह प्रतिशत की तेजी के साथ 2,715 रुपए पर बंद हुए और आज भी इसमें एक्शन नजर आ सकता है। वजह है अडानी पावर से मिला 294 करोड़ रुपये का ऑर्डर। पिछले हफ्ते कंपनी को जयप्रकाश पावर वेंचर्स से भी 185 करोड़ का ऑर्डर मिला था।

(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ