Stock Market में आज इन 5 शेयरों की रहेगी चर्चा, भरपूर एक्शन की पूरी संभावना

Stocks to Focus: शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ कंपनियों के शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है।

stocks market

stocks market

Stock Market Update: शेयर बाजार में कल लाली छाई रही। BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी में कारोबार की शुरुआत से ही नरमी देखने को मिली, जिससे बाजार अंत तक बाहर नहीं निकल पाया। आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ कंपनियों के शेयरों में एक्शन नजर आ सकता है।

विज्ञापन

Tata Consultancy Services

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अक्टूबर-दिसंबर 2024 के बीच कंपनी को 12,380 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 12% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। TCS ने दिसंबर में समाप्त तिमाही में डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसका असर आज कंपनी के शेयरों पर नजर आ सकता है। कल TCS का शेयर करीब डेढ़ फीसदी लुढ़ककर 4,044 रुपये पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

Adani Total Gas

अदाणी टोटल गैस लिमिटेड ने कल बताया कि उसे नोडल एजेंसी गेल (इंडिया) लिमिटेड से उसके एडमिनिस्टर्ड प्राइस मैकेनिज्म (APM) गैस आवंटन में 20% की बढ़ोतरी की सूचना मिली है, जो 16 जनवरी से प्रभावी होगी। इस खबर का असर कंपनी के शेयर पर देखने को मिल सकता है। कल के गिरावट वाले बाजार में यह 684.45 रुपये पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

IREDA Ltd

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एंजेसी यानी IREDA ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 425 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले की सामान तिमाही में 336 करोड़ था। इसी के साथ कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) साल-दर-साल 448 करोड़ रुपये से बढ़कर 622 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। IREDA के शेयर कल 3.42% के नुकसान के साथ 215.75 रुपये पर बंद हुए थे।

विज्ञापन

Polyplex Corp Ltd

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि वह BOPET मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए 558 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी का शेयर गुरुवार को 3.44% की गिरावट के साथ 1,356.20 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, बीते एक साल में इसमें 21.19% की तेजी देखने को मिली है।

विज्ञापन

Indian Overseas Bank

इस सरकारी बैंक ने एसेट क्वालिटी सुधारने के लिए उठाया बड़ा कदम है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने गुरुवार को बताया कि उसने 46 नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) अकाउंट की सेल के लिए एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों (ARCs) से एक्सप्रेशंस ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए हैं। बैंक के शेयर कल लाल निशान पर 49.92 रुपये पर बंद हुए।

विज्ञापन

(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ