News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Stock Market Update: शेयर बाजार आज फिर दबाव का सामना कर रहा है। मार्केट खुलने के साथ ही सेंसेक्स और निफ्टी में लाली देखने को मिली, जो धीरे-धीरे और गहरी होती चली गई। रिजर्व बैंक ने करीब पांच साल बाद रेपो रेट में कटौती की है, यह ऐलान भी मार्केट का मिजाज नहीं बदल पाया। दोपहर 2 बजे तक BSE सेंसेक्स में 500 अंकों से अधिक और NSE निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की गिरावट आ चुकी थी। हालांकि, बाद में मार्केट कुछ रिकवरी करने में कामयाब रहा। कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 197.97 अंकों के नुकसान के साथ 77,860.19 और निफ्टी 43.40 अंक गिरकर 23,559.95 पर बंद हुआ।
रेपो रेट में कटौती की RBI की घोषणा के बाद PSU बैंकिंग इंडेक्स कमजोर हो गया है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 1.74% की गिरावट आ चुकी है। दरअसल, आमतौर पर माना जाता है कि ब्याज दरों के कम होने से बैंकों की कमाई प्रभावित होती है। इस सेंटिमेंट के चलते बैंकिंग इंडेक्स कमजोर हुआ है। खबर लिखे जाने तक SBI (2.39%), BoB (1.77%), BoI (1.95%) और PNB (0.69%) जैसे शेयरों में गिरावट है। वहीं, प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में भी गिरावट है।
यह भी पढ़ें – Google ने एक दिन में गंवाए 200 अरब डॉलर, वजह है महज एक घोषणा, जानें क्या है पूरा मामला?
RBI के रेपो रेट में कटौती के ऐलान से मेटल स्टॉक्स चमक उठे हैं। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 2.65% का उछाल देखने को मिला है। दरअसल, रेपो दर में कटौती को इन्फ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट डेवलपमेंट के लिए सकारात्मक माना जाता है। चूंकि, मेटल इस तरह के डेवलपमेंट के लिए कच्चा माल है, इसलिए उसके शेयर भी अमूमन चमक जाते हैं। JSW Steel (3.40%), NMDC (2.41%), Adani Enterprises (1.09%), Vedanta (2.54%) और Hindalco (2.13%) तेजी के साथ कारोबार का रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।