शेयर बाजार ने 14 महीने का तोड़ा रिकॉर्ड, बुल्स ने Nifty 50 और सेंसेक्स को ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाया

Nifty 50 रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है. पिछले रिकॉर्ड हाई के 14 महीने बाद है जादू हुआ है. BSE सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 85908.02 पर 52-हफ्ते के हाई पर पहुंच गया.

SHARE MARKET (4)

शेयर बाजार में न‍िवेश पर आजमाने वालों की आज लॉटरी लग गई है. स्‍टॉक मार्केट ने आज नया र‍िकॉर्ड बना द‍िया है. Nifty 50 ने 26295 का मैज‍िकल नंबर छू ल‍िया है. ये न‍िफ्टी का अपना नया ऑल-टाइम हाई र‍िकॉर्ड है. BSE सेंसेक्स भी पहली बार 86,000 के पार पहुंचा. सुबह 10:19 बजे, निफ्टी50 73 पॉइंट या 0.28% ऊपर 26,278.00 पर ट्रेड कर रहा था. BSE सेंसेक्स 294 पॉइंट या 0.34% ऊपर 85,903.02 पर था.

विज्ञापन

ये साफ तौर पर कन्फर्म करता है कि ऊंचे लेवल पर कुछ प्रॉफिट बुकिंग के बावजूद बड़ा ट्रेंड बुलिश बना हुआ है.

विज्ञापन

इमीड‍िएट रेजिस्टेंस जोन अब 26350 से 26450 पर है. नीचे की तरफ, 26200 से 26150 के पास मजबूत सपोर्ट दिख रहा है. ट्रेडिंग वॉल्यूम में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जो ऊपर की तरफ मोमेंटम को सपोर्ट करेगा, जबकि 0.68 पर पुट-कॉल रेश्यो थोड़ा कॉल-हैवी लेकिन फिर भी बैलेंस्ड मार्केट पोजिशनिंग दिखाता है. 26,300 से ऊपर लगातार क्लोजिंग शॉर्ट टर्म में नए रिकॉर्ड हाई का रास्ता बना सकती है.

आज बैंक निफ्टी इंडेक्स (Bank Nifty Today) भी 59,804.65 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है. ICICI बैंक, HDFC बैंक, केनरा बैंक, एक्सिस बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक में बढ़त के कारण ये उछाल देखने को म‍िल रहा है.

विज्ञापन

शेयर बाजार में तेजी क्‍यों
ग्लोबल मार्केट्स में अच्छी बढ़ोतरी का असर भारतीय बाजार पर भी द‍िख रहा है. एशियाई बाजार के हरे निशान में कारोबार करने के अलावा US फेडरल रिजर्व के रेट कट और रूस-यूक्रेन शांति समझौते की बढ़ती उम्मीदों के कारण दुनिया भर में इक्विटी बाजारों के सेंटिमेंट बेहतर हुए और बाजार में हर‍ियाली द‍िखी है. अमेर‍िकी शेयर बाजार भी ऊपर चढ़ा.

मार्केट एनालिस्ट का कहना है कि पॉजिटिव हालात बने हुए हैं, जिसे Q3 के बेहतर डिमांड पैटर्न और उम्मीद के मुताबिक कैपेक्स ग्रोथ का सपोर्ट मिला है, साथ ही RBI और US फेडरल रिजर्व से रेट में संभावित कटौती भी हो सकती है, जिससे मार्केट नई ऊंचाइयों को छू सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ