Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेत और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में बढ़ोतरी का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखा जा रहा है। लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार (22 September) को भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 419 अंकों की गिरावट के साथ 59,037 के स्तर पर खुला है। जबकि एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 110 अंकों की नरमी के के साथ 17,608 के स्तर पर खुला है।
अभी पढ़ें – जानिए मोदी सरकार की गेम चेंजिंग PM-PRANAM योजना के बारे में सब कुछ, किसानों के लिए बड़ा बदलाव!
बाजार का आज का हाल
बीएसई (BSE) में आज शुरुआत में कुल 2,814 कंपनियों में कारोबार शुरू हुआ। जिसमें से करीब 1,681 शेयर तेजी तो 1,009 गिरावट के साथ खुलीं। जबकि 124 कंपनियों के शेयर के स्थिर रहे। वहीं 89 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर तो 15 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स
- आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो आज आईटीसी, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनैंस, एचयूएल, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।
- वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस समेत कई कंपनियों के शेयर्स में गिरावट का रूख है।
डॉलर के मुकाबले 40 पैसे कमजोरी के साथ खुला रुपया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले आज रुपया डॉलर के मुकाबले रुपया आज 40 पैसे की बड़ी कमजोरी के साथ 80.37 रुपये के स्तर पर खुला है। इससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे की कमजोरी के साथ 79.97 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
बुधवार (21 September): सेंसेक्स 262 अंकों की गिरावट के साथ 59,456 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 97 की गिरावट के साथ 17,718 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
मंगलवार (20 September): सेंसेक्स 578 अंकों की तेजी के साथ 59,719 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 194 की बढ़त के साथ 17,816 अंक के पार बंद हुआ था।
सोमवार (19 September): सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ 59,141 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 91 अंक चढ़कर 17,622 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (16 September): सेंसेक्स 1,093 अंकों की गिरावट के साथ 58,840 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 346 अंकों की गिरावट के साथ 17,530 के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (15 September): सेंसेक्स 413 अंकों की गिरावट के साथ 59,934 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 126 अंक लुढ़कर 17,877 अंक पर बंद हुआ था।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 hr agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
13 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
17 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
17 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
18 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
21 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
23 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त