---विज्ञापन---

Stock Market Opening: शेयर बाजार में तेजी, आज के टॉप गेनर में एनटीपीसी तो अदानी एंटरप्राइजेज पर दवाब

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। आज सेंसेक्स में 78 और निफ्टी में 61 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। इस […]

Stock Market Opening: अंतर्राष्ट्रीय और अमेरिकी बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच आज भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में तेजी का रुख है। आज सेंसक्स और निफ्टी दोनों में तेजी देखी जा रही है। आज सेंसेक्स में 78 और निफ्टी में 61 अंकों की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई।

इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार (21 February 2023) आज भारतीय शेयर बाजार में कोरोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। आज बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्‍स (Sensex) 78 अंकों की तेजी के साथ 60,770 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई (NSE) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी (Nifty) 61 अंकों की मजबूती के साथ 17,906 के स्तर पर खुला।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Special FD Plan: एफडी पर मिल रहा है सुपर-डुपर रिटर्न, ग्राहक ले सकते हैं 8 फीसदी से अधिक ब्याज का मजा

इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार (20 February 2023) को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुई थी। सेंसेक्‍स करीब 311 अंक गिरकर के साथ 60,691 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी करीब 97 अंकों की नरमी के साथ 17,847 के स्तर पर बंद हुआ।

---विज्ञापन---

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तो एनटीपीसी, टाटा स्टील, एचयूएल, भारती एयरटेल और एचडीएफसी लाइफ समेत कई कंपनियों के शेयर्स में तेजी देखी जा रही है।

– वहीं गिरने वाले शेयर्स पर नजर डालें तो अदानी एंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक, कोल इंडिया, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी बैंक समेत कई कंपनियों शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Feb 21, 2023 10:08 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola