Stock Market Opening: शेयर बाजार में तूफानी तेजी, Sensex ने लगाई 600 अंक की छलांग, Nifty 17700 के करीब
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Share Market Update: ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज जबरदस्त तेजी के साथ शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन आज गुरुवार (11 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में बढ़त देखी जा रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले हैं।
शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 636 अंकों की तेजी के साथ 59,453 पर खुलने में कामयाब रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 165 अंक की तेजी के साथ 17,699 पर खुला है।
बीएसई में आज शुरुआत में कुल 1,912 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इनमें से करीब 1,445 शेयर तेजी और 391 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 76 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 70 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 10 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 93 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 40 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।
– आज के चढ़ने वाले शयर्स की बात करें तो टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, विप्रो, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस में के शयरों में मजबूती देखी जा रही है।
– वहीं गिरने वाले शयर्स की बात करें तो टाटा कंज्यमूर, हिंडाल्को, टाटा स्टील, एनटीपीसी लाल निशान पर कारोबार कर रहा है।
विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले आज भी रुपया में मजबूती देखी जा रही है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे की मजबूती के साथ 79.24 रुपये के स्तर पर खुला। वहीं, बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 79.52 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल
बुधवार (10 August): सेंसेक्स सेंसेक्स 35 अंक की गिरकर 58,817 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 9 अंक की बढ़त के साथ 17,534 प्वाइंट पर बंद हुआ।
सोमवार (8 August): सेंसेक्स 465 अंकों की तेजी के साथ 58,853 प्वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 127 अंक की बढ़त के साथ 17,525 अंक पर बंद हुआ था।
शुक्रवार (5 August): सेंसेक्स 89 अंकों की तेजी के साथ 58,288 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 15 की तेजी के साथ 17,397 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
गुरुवार (4 August): सेंसेक्स 51 अंक गिरकर 58,298 प्वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 6 अंक चढ़कर 17,382 अंक पर बंद हुआ था।
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: