Gold Price Today: राखी पर औंधे मुंह गिरे सोने के दाम, अब 30551 रु में खरीदें 10 ग्राम
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update
Gold Price Today: रक्षा बंधन पर भ्रदा के साये के बीच आज कई जगहों पर राखी का पावन त्योहर मनाया जा रहा है। इस बीच राखी के मौके पर अगर आप भी अपनी बहनों को सोना या फिर चांदी के गहने गिफ्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में गिरावट देखी जा रही है।
आज सोना 124 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 8 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल सोना 52300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 58500 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इसके साथ ही सोना ऑलटाइम हाई से करीब 3900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 21500 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन (11 August) गुरुवार को सोना (Gold Rate Today) 124 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 52224 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 164 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52348 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 8 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 58436 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को चांदी (Silver Price) 338 रुपये महंगा होकर 58444 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आपको बता दें कि मंगलवार को मुहर्रम को सर्राफा बाजार बंद था।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 62 रुपये की दर से सस्ता होकर 52,179 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 208 रुपये की गिरावट के साथ 58,752 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3976 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 21544 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 52224 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 52015 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47837 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 39168 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30551 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार की तरह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 4.27 डॉलर की गिरावट के साथ 1,787.45 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0. (Diazepam) 07 डॉलर की गिरावट के साथ 20.52 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 47550, 24ct Gold : Rs. 51870, Silver Price : Rs. 58600
मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 47350, 24ct Gold : Rs. 51650, Silver Price : Rs. 58600
कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 47350, 24ct Gold : Rs. 51650, Silver Price : Rs. 58600
चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 48600, 24ct Gold : Rs. 53020, Silver Price : Rs. 64000
हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 47350, 24ct Gold : Rs. 51650, Silver Price : Rs. 64000
बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 47400, 24ct Gold : Rs. 51710, Silver Price : Rs. 64000
मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 47400, 24ct Gold : Rs. 51710, Silver Price : Rs. 64000
अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 47400, 24ct Gold : Rs. 51710, Silver Price : Rs. 58600
सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 47400, 24ct Gold : Rs. 51710, Silver Price : Rs. 58600
नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 47380, 24ct Gold : Rs. 51690, Silver Price : Rs. 58600
पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 47380, 24ct Gold : Rs. 51690, Silver Price : Rs. 58600
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 47350, 24ct Gold : Rs. 51650, Silver Price : Rs. 58600
चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 47550, 24ct Gold : Rs. 51870, Silver Price : Rs. 58600
जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 47550, 24ct Gold : Rs. 51870, Silver Price : Rs. 58600
लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 47550, 24ct Gold : Rs. 51870, Silver Price : Rs. 58600
पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 47380, 24ct Gold : Rs. 51690, Silver Price : Rs. 58600
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: