---विज्ञापन---

Share Market Today 10 July 2026: IT शेयरों में बूम, निफ्टी 200 अंकों की छलांग के साथ 24,163 के पार; मजबूत शुरुआत

शुरुआत में सेंसेक्स 660 से ज्‍यादा अंक ऊपर चढ़ा, वहीं शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (Nifty) 200 अंकों की भारी छलांग लगाकर 24,163 के स्तर पर पहुंच गया है।

---विज्ञापन---

मुंबई/नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज, शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को मजबूत शुरुआत देखने को मिली है। दिग्गज आईटी (IT) कंपनियों के शेयरों में आई जोरदार तेजी के दम पर भारतीय शेयर बाजार के दोनों मुख्य सूचकांक (Sensex और Nifty) हरे निशान पर खुले। शुरुआत में सेंसेक्स 660 से ज्‍यादा अंक ऊपर चढ़ा, वहीं शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (Nifty) 200 अंकों की भारी छलांग लगाकर 24,163 के स्तर पर पहुंच गया है।

इसके अलावा, गुरुवार को डॉलर के मुकाबले 95.39 के बंद भाव की तुलना में रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 95.29 पर खुला।

---विज्ञापन---

Gas Cylinder Price Hike Alert: रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! ग्लोबल टेंशन के बीच क्या बढ़ेंगे 14.2 Kg घरेलू सिलेंडर के दाम? जानें लेटेस्ट अपडेट

IT दिग्गजों ने भरी बाजार में जान

बाजार की इस शानदार तेजी की मुख्य वजह आईटी सेक्टर में आई खरीदारी है। देश की दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है, जिससे आज सुबह से ही इनमें तगड़ा एक्शन देखा जा रहा है। शुरुआती कारोबार में TCS के शेयर 3.45% बढ़कर ₹2,120.30 पर पहुंच गए, जिससे यह Nifty 50 में सबसे ज्‍यादा बढ़त वाली कंपनी बन गई।

---विज्ञापन---

यह तेजी तब आई जब TCS ने जून तिमाही में ₹72,275 करोड़ का रेवेन्यू बताया, जो मार्केट के अनुमानों से थोड़ा ज्‍यादा था, जबकि ₹13,349 करोड़ का नेट प्रॉफ‍िट आम ​​उम्मीदों से थोड़ा कम रहा। कंपनी ने $2.6 बिलियन का सालाना AI रेवेन्यू और $9.5 बिलियन की डील हासिल करने की जानकारी भी दी, जो एंटरप्राइज AI को अपनाने में लगातार तेजी को दिखाता है।

[10 July] Petrol Diesel Price Today: क्‍या फ‍िर महंगे हो गए पेट्रोल-डीजल? जारी हुए नए रेट; फटाफट चेक करें अपने शहर का हाल

---विज्ञापन---

टॉप गेनर्स

  • टीसीएस (TCS)
  • इन्फोसिस (Infosys)
  • एचसीएल टेक (HCL Tech)
  • टेक महिंद्रा (Tech Mahindra)

इन सभी प्रमुख आईटी स्टॉक्स में आई मजबूती ने बाजार के सेंटिमेंट को बूस्ट कर दिया है, जिसके चलते बाजार में चौतरफा खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

---विज्ञापन---

निवेशकों की चांदी
बाजार के जानकारों का कहना है कि ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय बाजार ने आईटी इंडेक्स के दम पर अपनी बढ़त मजबूत की है। निफ्टी के 24,163 के स्तर पर पहुंचने से निवेशकों में उत्साह है। कारोबार की शुरुआत में ही बीएसई (BSE) पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़ा है।

(Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।)

---विज्ञापन---

First published on: Jul 10, 2026 09:43 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola