शेयर बाजार में आज क्रिसमस की कोई खुशी नजर नहीं आई. छुट्टियों वाले छोटे हफ्ते में प्रॉफिट बुकिंग और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली के कारण शुक्रवार को बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई. सुबह करीब 10:30 बजे, सेंसेक्स 0.25 प्रतिशत गिरकर 85206.17 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 50 में भी 0.25 प्रतिशत गिरावट देखी गई, जिसके बाद निफ्टी 50 26,094.35 पर आ गया. आज बाजार की चाल देखकर ऐसा लग रहा है कि निवेशक आने वाले नतीजों के संकेतों से पहले नए दांव लगाने से बच रहे हैं.
Is Bank Open Today: आज शुक्रवार को बैंक बंद हैं या खुले? इन जगहों पर बैंकों में है छुट्टी
शेयर बाजार के गिरने की क्या है वजह
रुपये की कमजोरी : बुधवार को रुपया, डॉलर के खिलाफ 89.71 पर बंद हुआ था. गुरुवार को क्रिसमस के कारण छुट्टी थी और आज शुक्रवार को रुपया 23 पैसा गिरकर 89.84 पर खुला. कुछ देर में यह डॉलर के खिलाफ 89.94 पर पहुंच गया.
कच्चे तेल की कीमत : ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमत में उछाल देखा जा रहा है. अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल शिपमेंट पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का आदेश दिया और उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ हवाई हमले किए. इन सभी फैक्टर्स का तेल की कीमतों पर असर दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड वायदा 0.4 प्रतिशत बढ़कर 62.48 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 0.4 प्रतिशत बढ़कर 58.58 डॉलर प्रति बैरल हो गया.
प्रॉफिट बुकिंग जारी : सभी प्रमुख सेक्टरों में प्रॉफिट बुकिंग देखी गई. श्रीराम फाइनेंस और सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज निफ्टी50 पैक में टॉप लूजर्स में से थे, जिनमें इंट्राडे में 2 प्रतिशत तक की गिरावट आई.
FII की ब्रिक्री : फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर यानी FII ने बुधवार को 1721.26 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की. लगातार तीसरे दिन भी इनकी ब्रिकी जारी रही.
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
11 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
23 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
1 day agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
1 day agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
1 day agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
1 day agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines