Is Bank Open Today: आज शुक्रवार को बैंक बंद हैं या खुले? इन जगहों पर बैंकों में है छुट्टी

Bank Holiday: 25 द‍िसंबर को क्र‍िसमस के कारण देशभर के बैंकों में छुट्टी थी. हालांक‍ि कुछ जगहों पर आज 26 द‍िसंबर को भी बैंकों में छुट्टी घोष‍ित है. जान‍िये आज क‍िन जगहों पर बैंक बंद रहेंगे और कहां खुले रहेंगे?

bank holiday (7)

इन जगहों के बैंक बंद रहेंगे आज

Bank Holiday: अगर आप आज क‍िसी काम से बैंक जा रहे हैं तो आपका ये जान लेना जरूरी है क‍ि आज शुक्रवार 26 दिसंबर को भी बैंक बंद रहेंगे या खुलेंगे. आईबीआई की हॉलीडे ल‍िस्‍ट के अनुसार आइजोल, कोहिमा और शिलांग में क्रिसमस की वजह से बैंक बंद रहेंगे. जी हां, पूरे देश में 25 द‍िसंबर को क्र‍िसमस के ल‍िए सभी बैंकों में छुट्टी थी, लेक‍िन आइजोल, कोह‍िमा और श‍िलांग में इन तीनों जगहों पर आफ्टर क्रिसमस भी स्थानीय छुट्टियों की घोषणा की गई है. इस दिन पब्लिक और प्राइवेट दोनों बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी. देश के बाकी हिस्सों में बैंक खुले हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक बंद होने के बावजूद, UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी. ग्राहक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, बिल पेमेंट और ATM से कैश निकाल सकेंगे. हालांकि, ब्रांच से जुड़े जरूरी कामों के लिए, बैंकों के दोबारा खुलने का इंतजार करना होगा.

इस सप्‍ताह छुट्ट‍ियों की बहार

इस सप्‍ताह बैंक कर्मचार‍ियों को 25 द‍िसंबर को क्र‍िसमस की छुट्टी म‍िली है. इसके बाद 27 द‍िसंबर को आने वाला शन‍िवार, महीने का चौथा शन‍िवार है, इसल‍िए इस द‍िन भी छुट्टी रहेगी. 28 द‍िसंबर को रव‍िवार है, जो छुट्टी का द‍िन होता है. वहीं आइजोल, कोहिमा और शिलांग में चार द‍िनों की लगातार छुट्टी है. हालांक‍ि देश के बाकी ह‍िस्‍सों में बैंक कर्म‍ियों को शुक्रवार यानी आज बैंक का काम करना होगा.

विज्ञापन

दिसंबर 2025 में आने वाली बैंक छुट्टियां
26 दिसंबर (क्रिसमस सेलिब्रेशन): आइजोल, कोहिमा और शिलांग में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.
27 द‍िसंबर : चौथा शन‍िवार
28 द‍िसंबर : रव‍िवार
30 दिसंबर: यू क्यांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर शिलांग में बैंक बंद रहेंगे.
31 दिसंबर: नए साल की पूर्व संध्या/इमोइनू इरात्पा के मौके पर आइजोल और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ