Share Market Holiday: शेयर बाजार में छुट्टी कब? आज या कल, जानें ड‍िटेल

Stock Market Holidays 2026: महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों और मकर संक्रांत‍ि के कारण 15 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे. 15 जनवरी 2026 को एक्सपायर होने वाले इक्विटी डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स को 14 जनवरी तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है.

share market holiday

शेयर बाजार 15 जनवरी को बंद रहेंगे.

Share Market Holiday on 15 January: महाराष्ट्र में नगर निगम (जैसे BMC) चुनावों और मकर संक्रांत‍ि के कारण शेयर बाजार की छुट्टी को लेकर पहले काफी असमंजस था, लेकिन अब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने स्थिति साफ कर दी है. भारतीय स्टॉक एक्सचेंज ने 15 जनवरी को ट्रेडिंग बंद रखने का फैसला किया है. भारतीय शेयर बाजार ने इसे लेकर एक सर्कुलर जारी क‍िया है, ज‍िसमें BSE ने कहा कि 15 जनवरी को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स में ट्रेडिंग बंद रहेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार बंद रहेगा

जी हां, 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) पूरी तरह बंद रहेंगे. शुरुआत में इसे सिर्फ ‘सेटलमेंट हॉलिडे’ घोषित किया गया था, जिसका मतलब था कि ट्रेडिंग तो होगी लेकिन पैसों का लेनदेन अगले दिन होगा.

एक्सचेंजों ने अपने पुराने सर्कुलर में बदलाव करते हुए अब इसे पूर्ण ट्रेडिंग अवकाश (Full Trading Holiday) घोषित कर दिया है. इसका मतलब है कि इस दिन न तो शेयरों की खरीद-बिक्री होगी और न ही कोई अन्य ट्रेडिंग.

विज्ञापन

किन सेगमेंट्स में छुट्टी रहेगी?

  • इक्विटी (Equity): बंद रहेगा
  • डेरिवेटिव्स (F&O): बंद रहेगा
  • करेंसी डेरिवेटिव्स: बंद रहेगा
  • कमोडिटी मार्केट (MCX): सुबह का सेशन (9:00 AM से 5:00 PM) बंद रहेगा, लेकिन शाम का सेशन (5:00 PM से 11:55 PM) खुला रह सकता है.

एक्सपायरी पर क्या असर होगा?

विज्ञापन

आमतौर पर गुरुवार को निफ्टी की साप्ताहिक एक्सपायरी (Weekly Expiry) होती है. 15 जनवरी को छुट्टी होने के कारण, यह एक्सपायरी एक दिन पहले यानी आज 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को होगी.

छुट्टी क्यों दी गई है?

विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई (BMC) सहित राज्य के 29 नगर निगमों में चुनाव के लिए 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. क्‍योंक‍ि शेयर बाजार के मुख्य मुख्यालय (Headquarters) और क्लियरिंग बैंक मुंबई में हैं, इसलिए सुचारू कामकाज और मतदान सुनिश्चित करने के लिए बाजार को बंद रखने का फैसला लिया गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ