Share Market Closing: सेंसेक्स, निफ्टी फ्लैट व लाल निशान पर बंद हुए, बैंकिंग सेक्टर में उछाल, अडानी स्टॉक्स टॉप लूजर

Share Market

Share Market Closing: भारतीय सूचकांक आज हरे रंग में खुले, जबकि सेंसेक्स 175 अंकों की बढ़त के साथ खुला और निफ्टी 17K को पार कर गया। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 57,949.45 के ऊपरी और 57,494.91 के निचले स्तर को छुआ। इस बीच, मंगलवार को निफ्टी50 इंडेक्स ने 17,061.75 के ऊपरी और 16,913.75 के निचले स्तर को छुआ।

विज्ञापन

मार्केट बंद होते समय बीएसई सेंसेक्स 40.14 अंकों की गिरावट के साथ 57,613.72 पर कारोबाद कर रहा था और निफ्टी50 34 अंकों की गिरावट के साथ 16,951.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स30 के 11 शेयर हरे निशान में और 19 लाल निशान में बंद हुए हैं। वहीं, कारोबार में बैंक के शेयर कामयाब रहे और अडानी के शेयरों का हाल बुरा रहा।

विज्ञापन

सेंसेक्स टॉप गेनर्स

  • इंडसइंड बैंक: 2.13 फीसदी
  • पावरग्रिडकॉर्प: 1.20 फीसदी
  • एचडीएफसी बैंक: 1.06 फीसदी
  • आईसीआईसीआई बैंक: 1.04 फीसदी
  • एनटीपीसी: 0.61 फीसदी
  • एचडीएफसी: 0.47 फीसदी

सेंसेक्स टॉप लूजर

  • टेक एम: -2.90 प्रतिशत
  • टाटा मोटर्स: -2.29 फीसदी
  • भारती एयरटेल: -1.94 फीसदी
  • विप्रो: -1.40 फीसदी
  • बजाज फिनसर्व: -1.29 फीसदी
  • एचसीएल टेक: -1.00 फीसदी

निफ्टी के टॉप गेनर्स

  • यूपीएल: 2.01 फीसदी
  • इंडसइंड बैंक: 2.13 फीसदी
  • डॉ रेड्डी: 1.25 प्रतिशत
  • आईसीआईसीआई बैंक: 0.97 फीसदी
  • एचडीएफसी बैंक: 0.90 फीसदी
  • पावरग्रिडकॉर्प: 0.80 फीसदी

निफ्टी टॉप लूजर

  • अडानी एंटरप्राइजेज: -6.97 फीसदी
  • अडानी पोर्ट्स: -5.18 फीसदी
  • टेक एम: -2.64 प्रतिशत
  • हीरो मोटोकॉर्प: -2.41 फीसदी
  • टाटा मोटर्स: -2.33 फीसदी
  • ओएनजीसी: -2.00 प्रतिशत
  • भारती एयरटेल: -1.81 फीसदी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ