Best Investment Schemes For Women: देश में केंद्र सरकार और राज्य सरकारें महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाएं के जरिए महिलाएं घर बैठे ही आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आज आपको हम ऐसी तीन योजनाओं के बारे में बताएंगे जिसके तहत महिलाएं घर बैठे आप पैसे कमा सकती हैं। इसमें माझी लाडकी बहिण से लेकर सुभद्रा योजनाओं के नाम शामिल हैं। जिसमें कुछ शर्तों को पूरा करके आप इसका लाभ उठा सकते हैं।
माझी लाडकी बहीण योजना
ये योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा चलाती है। इसके लिए आप नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के तहत महाराष्ट्र की महिलाओ को हर महीने 1500 रूपए दिए जाएंगे। इसके लिए महिलाओं की उम्र 21 साल से 65 तक की होनी चाहिए। इस योजना के लिए आप ऑनलाइन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ सभी विवाहित, अविवाहित, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाएं उठा सकती हैं।
ये भी पढ़ें… Good News: अब नहीं भटकेंगे पेंशनर्स, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें किसे-कब मिलेगा फायदा
सुभद्रा योजना
सरकारी योजनाओं में दूसरा नाम सुभद्रा योजना का आता है। ओडिशा सरकार से इस योजना को मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत सरकार सालाना महिलाओं को 10 हजार रुपये देगी। ये राशि दो किस्तों में दी जाएगी। इसके अलावा पांच साल बाद हर लाभ पाने वाली महिला को 50 हजार तक दिए जाएंगे। इस राशि को सीधे महिलाओं के लिंक्ड बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा, इसके तहत सुभद्रा डेबिट कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 21 साल से 60 साल की महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं।
पूरी योजना के बारे में यहां पढ़ें
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट
इस योजना से महिलाएं हर महीने कुछ सेविंग्स कर सकती हैं। सरकार का इस स्कीम को लाने का उद्देश्य महिलाओं में बचत की आदत को विकसित करना था । इस योजना के तहत महिलाएं 1,000 से 2 लाख तक पैसा जमा कर सकती हैं। इस राशि पर सरकार 7.5 फीसदी (15 हजार)दर से सालाना ब्याज देती है। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम का मेच्योरिटी पीरियड 2 साल रखा गया है। इस योजना के तहत कोई भी महिला अपना खाता खुलवा सकती है।
सुकन्या समृद्धि योजना
बच्चियों के बेहतर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू किया गया है। इसमें आप 250 से 1.5 लाख तक की रकम जमा कर सकते हैं। ये खाता बच्ची के नाम पर खोला जाता है, जब तक वो 10 साल की नहीं हो जाती। सरकार इसपर 8.2% तक का ब्याज देती है। इसमें टैक्स के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।
ये भी पढ़ें… PM Mudra Yojana में 3 लाख के लोन के ‘एप्रूवल’ की सच्चाई, जांच में फेक निकला लेटर
संबंधित खबरें
JIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
1 hr agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
2 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
3 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
3 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
5 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
5 hrs agoबीवी को पैसे गिफ्ट किए और उसने FD, सोना या शेयर में लगा दिया? जानें रूल
8 hrs ago8वें वेतन आयोग से जुड़े 5 बड़े अपडेट्स! जानें कब आएगी रिपोर्ट
9 hrs ago210 रुपये की LPG सब्सिडी नहीं आ रही? जानें क्यों अटक रहा है पैसा
9 hrs agoधीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines