Good News: अब नहीं भटकेंगे पेंशनर्स, मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जानें किसे-कब मिलेगा फायदा

Modi Government Decision On EPS Pensioners : केंद्र की मोदी सरकार ईपीएस पेंशनर्स के लिए एक नई व्यवस्था लाने जा रही है। लोगों को लंबा इंतजार खत्म हो गया। अब पेंशनर्स देश के किसी भी कोने और किसी भी बैंक से पैसे निकाल सकेंगे।

nps new rule

अब किसी भी बैंक ले सकेंगे पेंशन।

EPS Pensioners Good News : देश में ईपीएस पेंशनधारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। अब पेंशनर्स को पेंशन के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। अब वे देश के किसी भी बैंक में जाकर पेंशन के पैसे ले सकेंगे। इसे लेकर मोदी सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। यह स्कीम अगले साल 1 जनवरी 2025 से लागू होगी। सरकार के इस फैसले से देश के 78 लाख ईपीएस पेंशनधारकों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने कहा कि अब ईपीएफओ की पेंशन योजना के तहत लोग देश के किसी भी बैंक से अपना पेंशन ले सकते हैं। इसे लेकर केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) 1995 के लिए एक सेंट्रलाइज्ड पेंशन पेमेंट सिस्टम (CPPS) के प्रस्ताव को अनुमति दे दी। इसके तहत पेंशनर्स की सुविधाओं के लिए किसी भी बैंक से पेंशन के पैसे निकालने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन

देश के 78 लाख ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन

सीपीपीएस से ईपीएफओ के 78 लाख से अधिक पेंशनर्स को सरकार के इस फैसले का फायदा होगा। अब पेंशनर्स को अपनी पेंशन एक बैंक से दूसरे बैंक ट्रांसफर कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब वे देश के किसी भी कोने और किसी भी ब्रांच से बिना किसी रुकावट के अपने पैसे निकाल सकेंगे।

विज्ञापन

गांव जाने के बाद भी आसानी से मिल जाएगी पेंशन

केंद्र सरकार के इस फैसले से उन लोगों को ज्यादा राहत मिलेगी, जो रिटायरमेंट के बाद अपने पैतृक गांव चले जाते हैं। पूरे देश में यह सुविधा 1 जनवरी, 2025 से लागू होगी। साथ ही लोगों को वेरीफिकेशन के लिए बार-बार ब्रांच के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही नई व्यवस्था से पेंशन वितरण लागत में भी कमी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ