Savings Account Auto Sweep Facility: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसका बैंक में अकाउंट न हो, वरना आज के समय में हर किसी के पास बचत खाता तो जरूर होता है। बैंक या डाकघर में लोग अपना बचत खाता खुलवाते हैं। अपने पैसे की सुरक्षा और उस पर मिलने वाले ब्याज दर के लिए कई लोगों का सेविंग अकाउंट होता है। सभी बैंक की ओर से बचत खातों पर ब्याज दर अलग-अलग दिया जाता है। आमतौर पर 2.50 से 4 प्रतिशत तक का ब्याज दर मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका सेविंग अकाउंट ही आपको अधिक रिटर्न दिलवाने में मदद कर सकते हैं?
जी हां, आप अपने बचत खाते पर फिक्स्ड डिपॉजिट के बराबर रिटर्न पा सकते हैं। इसके लिए बस आपको ऑटो स्वीप सर्विस को अपनाना होगा। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
ये भी पढ़ें- Fixed Deposit पर 5 स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे हैं 9% से ज्यादा ब्याज दरें, देखें लिस्ट
क्या है ऑटो स्वीप सर्विस?
बचत खाते में ऑटो स्वीप सर्विस के जरिए आप अधिक रिटर्न का फायदा पा सकते हैं। ऑटो स्वीप सर्विस मूल रूप से बचत खाते और फिक्स्ड डिपॉजिट दोनों का कॉम्बिनेशन है। बचत खाते में ऑटो स्वीप सर्विस का ऑप्शन चुनने पर खाताधारक को एफडी के समान रिटर्न मिलता है।
FD में बदल जाते हैं सेविंग अकाउंट के पैसे
दरअसल, ऑटो स्वीप एक ऑटोमैटिक सुविधा है जिसके तहत सेविंग्स अकाउंट में जमा पैसे अगर एक सीमा से ऊपर हो जाते हैं तो वो राशि फिक्स्ड डिपॉजिट में बदल जाती है। ऐसे में खाताधारक को बचत खाते की तुलना में अधिक रिटर्न का लाभ मिलता है।
ये भी पढ़ें- PAN Card Tips: आपका पैन कार्ड असली है या नकली? मिनटों में लगाएं पता
Auto Sweep Facility Calculator
उदाहरण के लिए ‘ए’ नामक व्यक्ति ने बचत खाते को ऑटो स्वीप सुविधा के साथ खोला है तो उसके खाते में कम से कम 5 हजार रुपये होने चाहिए। इसमें तय सीमा 10 हजार रुपये होने पर अगर ‘ए’ 50 हजार रुपये जमा करता है तो 10 हजार रुपये की तय सीमा के अलावा बचे 40 हजार रुपये एफडी खाते में चले जाएंगे और इस पर ब्याज दर का लाभ मिलेगा। हालांकि, रिवर्स स्वीप होने पर ट्रांसफर पैसों पर एफडी ब्याज दर नहीं मिलेगी।
कैसे उठाएं ऑटो स्वीप सुविधा का लाभ?
ऑटो स्वीप सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा। बैंक में अगर आपका पहले से ही बचत खाता है तो आप अपने ब्रांच में जाकर ऑटो स्वीप के लिए एक फॉर्म भर सकते हैं जिसके बाद आपको भी इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
वीडियो के माध्यम यहां जानें क्या है ऑटो स्वीप सुविधा?
संबंधित खबरें
PNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
4 hrs agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
4 hrs agoपीएम किसान की 24वीं किस्त कल होगी जारी, आज ही चेक कर लें अपना स्टेटस
5 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
14 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
20 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
22 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
23 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines