तेल की कीमतें गिरी, क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? देखें लेटेस्ट रेट  

Saudi Arabia Cuts oil Price: सऊदी अरब ने क्रूड ऑयल की कीमतें कम करने का फैसला किया है जिसे कहीं न कहीं देश में भी जल्द ही पेट्रोल-डीजल सस्ता हो सकता है। चलिए इसके बारे में जानें…

Petrol Diesel Price
विज्ञापन

बता दें कि दिसंबर में ये प्रीमियम $1.70 था। देखा जाए तो 2021 के बाद से ये सबसे कम है, जब कोविड-19 के कारण ग्लोबल डिमांड कम थी। तो अब सवाल ये है कि क्या इस प्राइस कट से देश में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है? फिलहाल राष्ट्रीय स्तर पर आज यानी 9 दिसंबर को फ्यूल के रेट नहीं बदले हैं लेकिन क्रूड ऑयल सस्ता होने से देश में जल्द ही पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की संभावना है। वहीं, आज देश के कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है। चलिए आज के पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट जानें…

विज्ञापन

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली
पेट्रोल 96.65 रुपये प्रति लीटर
डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर

मुंबई
पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर
डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

विज्ञापन

चेन्नई
पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर
डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता
पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर
डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

विज्ञापन

यूपी के इन शहरों में बदले रेट

ताजा जानकारी के मुताबिक, यूपी के गाजियाबाद जिले में पेट्रोल 12 पैसे महंगा हो गया है जिसके बाद इसका रेट 94.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल का रेट 14 पैसे फिसल गया है और ये 87.81 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। वहीं, गौतमबुद्ध नगर में भी आज पेट्रोल 10 पैसे महंगा हो चुका है और ये 94.70 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि डीजल भी 14 पैसे महंगा होकर 87.81 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

राज्य पेट्रोल की कीमत डीजल की कीमत
अंडमान और निकोबार 82.42 78.01
आंध्र प्रदेश 108.29 96.17
अरुणाचल प्रदेश 90.92 80.44
असम 97.14 89.38
बिहार 105.18 92.04
चंडीगढ़ 94.24 82.4
छत्तीसगढ़ 100.39 93.33
दादरा और नगर हवेली 92.51 88
दमन और दीव 92.32 87.81
दिल्ली 94.72 87.62
गोवा 96.52 88.29
गुजरात 94.71 90.39
हरियाणा 94.24 82.4
हिमाचल प्रदेश 95.89 87.93
जम्मू और कश्मीर 99.28 84.61
झारखंड 97.81 92.56
कर्नाटक 102.86 88.94
केरल 107.56 96.43
मध्य प्रदेश 106.47 91.84
महाराष्ट्र 103.44 89.97
मणिपुर 99.13 85.21
मेघालय 96.34 87.11
मिजोरम 93.93 80.46
नागालैंड 97.7 88.81
ओडिशा 101.06 92.64
पुडुचेरी 94.34 84.55
पंजाब 94.24 82.4
राजस्थान 104.88 90.36
सिक्किम 101.5 88.8
तमिलनाडु 100.75 92.34
तेलंगाना 107.41 95.65
त्रिपुरा 97.47 86.5
उत्तर प्रदेश 94.56 87.66
उत्तराखंड 93.45 88.32
पश्चिम बंगाल 104.95 91.76

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का प्राइस

फिलहाल आज यानी 9 दिसंबर को इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत मामूली बढ़त के साथ 71.41 डॉलर प्रति बैरल पर है, जबकि WTI क्रूड ऑयल की कीमत भी बढ़ कर 67.55 डॉलर प्रति बैरल पर बनी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ