DDA Flats Housing Scheme: दिल्ली में सस्ते घर मुहैया कराने की योजना में हजारों लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें कई ग्राहकों ने अपना पूरा भुगतान कर दिया था जबकि कई का भुगतान नहीं हो सका था। डीडीए ने पूरा भुगतान नहीं करने वालों को एक और मौका देते हुए इसकी डेट को बढ़ा दिया। अब DDA ग्राहकों के लिए सस्ते फ्लैट लेने का एक और मौका लेकर आया है। 24 सितंबर को द्वारका हाउसिंग योजना में 173 फ्लैट्स की ई-नीलामी की जाएगी।
24 सितंबर को ई-नीलामी
DDA की सस्ता घर योजना में ईडब्ल्यूएस, एमआईजी और एचआईजी फ्लैट बेचे जा रहे हैं। 20 अगस्त को को इस स्कीम को जनता के लिए लाया गया था। 20 अगस्त से सस्ते फ्लैट लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए, इस दौरान लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। डीडीए ने जानकारी दी कि द्वारका में फ्लैट लेने के लिए बयाना राशि देने की तारीख 17 और 19 सितंबर के बजाय अब 24-26 सितंबर तक कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: DDA Flats Housing Scheme की डेडलाइन आगे बढ़ी, कितने लोगों ने खरीदे फ्लैट?
कब से शुरू होगी नीलामी?
डीडीए के मुताबिक, इन फ्लैटों के लिए लाइव ई-नीलामी 24 से 26 सितंबर के बीच की जाएगी। जो हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक, और दोपहर 3 से 4 बजे तक की जाएगी। मतलब दिन में दो पालियों में ये नीलामी की जाएगी। फ्लैट के लिए फाइनल बोली लगाने के लिए आखिरी 5 मिनट सबसे अहम होंगे। जो इन मिनटों में बोली लगाएगा फ्लैट उसको मिल जाएगा। आपको बता दें कि नीलामी का समय 2 घंटे से ज्यादा भी हो सकता है।
DDA की स्कीम
डीडीए ने पहले आओ पहले पाओ के आधार पर 34177 फ्लैटों की पेशकश की है। जो 11.5 लाख रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध हैं। ये फ्लैट नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के रामगढ़ कॉलोनी, सिरसापुर, रोहिणी, नरेला और लोकनायकपुरम में बने हैं। इन्हें तीन समूहों में बांटा गया है। जिसमें उच्च आय वर्ग (एचआईजी), मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) और एलआईजी श्रेणी के फ्लैट हैं। इस स्कीम के तहत जसोला में बने सारे फ्लैट बिक चुके हैं। बाकी फ्लैट बिक सकें इसके लिए DDA ग्राहकों को पैसे भरने के लिए समय दे रहा है।
ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme में बायर्स को मिली राहत! अब पजेशन लेटर के साथ दिया जाएगा पूरा फोल्डर
संबंधित खबरें
सोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
51 mins agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
1 hr agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
3 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
5 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
7 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
17 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines