DDA Flats Housing Scheme की डेडलाइन आगे बढ़ी, कितने लोगों ने खरीदे फ्लैट?

DDA Flats Housing Scheme: दिल्ली में सस्ते घर खरीदने के लिए ग्राहकों को एक और मौका दिया जा रहा है। जो अभी तक अपने बुक किए फ्लैट्स का पूरा भुगतान नहीं कर पाए हैं उनको डीडीए ने राहत दी है। DDA ने पेमेंट की नई डेट जारी की है।

DDA flats
विज्ञापन

DDA Housing Scheme 2024: दिल्ली में सस्ते घर देने वाली स्कीम में हजारों लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था। जिसमें कई ग्राहकों ने अपनी फुल पेमेंट कर दी थी तो कई की पेमेंट नहीं हो पाई। जिन लोगों ने फुल पेमेंट नहीं की थी उनको डीडीए ने एक और मौका दिया है। पहले 31 अगस्त तक आखिरी भुगतान करने की तारीख रखी गई थी, जिसे डीडीए ने बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। अब ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं, वो आराम से बची पेमेंट का इंतजाम कर सकते हैं।

बढ़ी पेमेंट की डेडलाइन

दिल्ली विकास प्राधिकरण दिल्ली में कम कीमत पर फ्लैट देने के लिए एक स्कीम निकाली है। इस स्कीम में 11 लाख से 2 करोड़ तक के फ्लैट बेचे जा रहे हैं। इन फ्लैट्स को लेने वालों ने 75 प्रतीशत तक पेमेंट कर दी है, बाकी की बची 25 प्रतिशत का भुगतान होना बाकी है। इसके लिए पहले 31 अगस्त लास्ट डेट थी, इस डेट को डीडीए ने बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया है। DDA ने ये फैसला ग्राहकों की मांग पर किया है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो फुल पेमेंट नहीं कर पाए हैं उन्होंने ही DDA से डेट बढ़ाने का आग्रह किया था। उनका कहना है कि पैसे का इंतजाम करने के लिए और वक्त की जरूरत है।

विज्ञापन

कितने लोगों ने खरीदे फ्लैट?

डीडीए सस्ता घर आवास योजना 2024 में 34177 फ्लैट्स लेकर आया। जिसमें अब तक लगभग 1400 से ज्‍यादा फ्लैट बिक चुके हैं। जसोला इलाके में एचआईजी जिनकी संख्या 89 थी, वो सारे बेचे जा चुके हैं। इन फ्लैटों की कीमत 2.08 करोड़ से लेकर 2.18 करोड़ रुपए थी।

क्या है DDA की स्कीम?

डीडीए ने 34177 फ्लैट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पेश किए हैं। जो 11.5 लाख रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर मिल रहे हैं। ये फ्लैट उत्तर पश्चिम दिल्ली के रामगढ़ कॉलोनी, सिरसापुर, रोहिणी, नरेला और लोकनायकपुरम में बने हैं। इनको तीन समूहों में विभाजित किया गया है। जिसमें उच्च आय समूह (HIG), मध्यम आय समूह (MIG) और LIG वर्ग के फ्लैट हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ