RBI में बड़ा बदलाव, रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर; टी रबी शंकर की लेंगे जगह

रोहित जैन इससे पहले आरबीआई में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर कार्यरत थे। उनके पास केंद्रीय बैंकिंग, विदेशी मुद्रा प्रबंधन और वित्तीय स्थिरता जैसे क्षेत्रों का व्यापक अनुभव है।

RBI (11)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के शीर्ष प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण फेरबदल हुआ है। केंद्र सरकार ने रोहित जैन को भारतीय रिजर्व बैंक का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए की गई है। रोहित जैन इस पद पर टी रबी शंकर का स्थान लेंगे। गौरतलब है कि टी रबी शंकर का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब रोहित जैन आरबीआई के महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों और नियामक कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन

अनुभवी अधिकारी हैं रोहित जैन

रोहित जैन इससे पहले आरबीआई में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर कार्यरत थे। उनके पास केंद्रीय बैंकिंग, विदेशी मुद्रा प्रबंधन और वित्तीय स्थिरता जैसे क्षेत्रों का व्यापक अनुभव है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखना और मुद्रास्फीति (महंगाई) पर नियंत्रण पाना आरबीआई के लिए मुख्य प्राथमिकता है।

विज्ञापन

आरबीआई के चार डिप्टी गवर्नर
नियमों के अनुसार, आरबीआई में चार डिप्टी गवर्नर होते हैं। रोहित जैन अब इस प्रतिष्ठित टीम का हिस्सा होंगे, जो गवर्नर के साथ मिलकर देश की मौद्रिक नीतियों (Monetary Policies) का निर्धारण करती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ