मिलिए अफ्रीका के सबसे अमीर भारतीय से, 44385 करोड़ रुपये का है बिजनेस साम्राज्य, नेटवर्थ है…

आप ये तो जानते हैं क‍ि भारत का सबसे अमीर ब‍िजनेसमैन कौन है. लेक‍िन क्‍या आप ये जानते हैं क‍ि अफ्रीका में सबसे अमीर भारतीय कौन है. आइये आपको उनके बारे में बताते हैं.

prateek

Richest Indian in Africa: वैसे तो दुन‍ियाभर में भारतीय अपनी कामयाबी का झंडा लहरा रहे हैं, लेक‍िन इनमें कुछ ऐसे शख्‍स भी हैं, जो भारत में साथ-साथ दूसरे देशों की इकोनॉमी में अहम भूम‍िका न‍िभा रहे हैं और दूसरे देशों के नागरिकों को नौकरी दे रहे हैं. इसमें से एक नाम प्रतीक सूरी (Prateek Suri success story) का भी है, जो यूएई स्थित टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, मेसर ग्रुप (Maser Group) के संस्थापक और पूर्व सीईओ हैं.

विज्ञापन

36 साल के प्रतीक (Prateek Suri) एक सफल व्यवसायी हैं और अफ्रीका के सबसे अमीर और सबसे युवा भारतीय अरबपति (richest and youngest Indian billionaire in Africa) हैं. उनकी कंपनी का ज्‍यादातर हिस्सा मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया में फैला हुआ है. उन्‍होंने अपनी कंपनी को साल 2012 में स्थापित क‍िया था. उनकी कंपनी स्मार्ट टीवी से लेकर वाशिंग मशीन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बेचती है.

विज्ञापन

प्रतीक सूरी कौन हैं?
प्रतीक सूरी का जन्‍म दिल्ली में हुआ था. वह मेसर ग्रुप के सीईओ हैं और उनका 44385 करोड़ रुपये का व्यापारिक साम्राज्य है.प्रतीक ने नई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की और उसके बाद साल 2006 में संयुक्त अरब अमीरात चले गए. उन्होंने बिट्स पिलानी दुबई कैंपस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली और वहीं रहकर काम करने लगे. साल 2012 में उन्‍होंने अपनी कंपनी शुरू की.

कंपनी बनाने का सफर कैसे क‍िया पूरा
अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान, सूरी ने साल 2008 में केहिन पनाल्फा लिमिटेड में इंटर्नशिप की. ग्रेजुएशन होने के बाद, उन्होंने किंग्समेन मिडिल ईस्ट एलएलसी में कुछ समय के लिए सेल्स और मार्केटिंग एसोसिएट के रूप में काम किया. उन्होंने दिल्ली में कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पर आधार‍ित एक छोटा सा ब‍िजनेस भी चलाया.

विज्ञापन

साल 2012 में, सूरी ने मेसर ग्रुप की स्थापना की, जिसने शुरुआत में किफायती स्मार्ट टीवी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ अफ्रीकी बाजार को लक्षित किया. कंपनी ने पूरे महाद्वीप में 800,000 से अधिक इकाइयां बेचीं. उनके नेतृत्व में, मेसर ग्रुप का मूल्यांकन 5 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया और 2024 में एससीजी एशिया ने इसका अधिग्रहण कर लिया. मेसर ग्रुप के अधिग्रहण के बाद, सूरी ने एक उद्यम पूंजी फर्म, एमडीआर इन्वेस्टमेंट्स, की शुरुआत की. यह फर्म पूरे अफ्रीका में परियोजनाओं में शामिल रही है.

प्रतीक सूरी की कुल संपत्ति
उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 1.9 बिलियन डॉलर है. साधारण शुरुआत से लेकर अफ्रीकी व्यापार में एक प्रमुख शक्ति बनने तक के उनके उल्लेखनीय सफर ने पूरे महाद्वीप में लगातार सुर्खियां बटोरी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ