RBI की बड़ी सौगात! अकाउंट में जीरो बैलेंस होने पर भी यूजर्स कर सकेंगे UPI Payment

RBI UPI Now Pay Later Service: डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट लाइन सर्विस को मंजूरी दे दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

digital payment, Payment through UPI, RBI, UPI, UPI Now Pay Later, UPI Now Pay Later service, UPI payment, UPI, rbi, online payment

RBI UPI Now Pay Later Service: आजकल हर कोई डिजिटल पेमेंट को अपना रहा है। इसके लिए यूपीआई का इस्तेमाल करना जरूरी हो गया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल समय के साथ बदलता जा रहा है। इसमें अलग-अलग फीचर्स और सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं। वहीं, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के जरिए भी डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कई नई सुविधाओं को पेश किया जाता है। आरबीआई की ओर से यूपीआई यूजर्स के लिए क्रेडिट लाइन सर्विस को मंजूरी दे दी है।

बैंक अकाउंट में जीरो बैलेंस होने पर भी यूपीआई भुगतान

आरबीआई ने यूपीआई यूजर्स को क्रेडिट कार्ड की सर्विस प्रदान कर दी है। ऐसे में आपके सेविंग या सैलरी जैसे बैंक खाते में जीरो बैलेंस होने पर भी यूपीआई यूजर्स पेमेंट कर पाएंगे। UPI Payment करने के लिए यूपीआई की नाउ पे लेटर सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। भुगतान करने के बाद आप इन पैसों को बाद में चुका सकते हैं।

UPI Now Pay Later सर्विस क्या है?

आरबीआई ने बाद में भुगतान करने की सुविधा यानी यूपीआई नाउ पे लेटर को एक तरह की क्रेडिट लाइन के तहत पेश किया है। इसका इस्तेमाल आपके लिए तब फायदेमंद साबित हो सकता है जब आपके बैंक खाते में पैसे न हो। जरूरत के समय आप यूपीआई नाउ पे लेटर सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सर्विस का फायदा आपको अपने क्रेडिट स्कोर के तहत मिल सकेगा।

यूपीआई यूजर्स इन पेमेंट सर्विस का उठा सकते हैं लाभ

यूपीआई पेमेंट के लिए यूजर्स को सिर्फ बैंक या डेविड कार्ड नहीं बल्कि कई तरह के अन्य ऑप्शन्स भी लिंक करने के लिए मिलते हैं। आप अपने सेविंग अकाउंट के अलावा यूपीआई को क्रेडिट कार्ड, ओवरड्राफ्ट अकाउंट, यूपीआई क्रेडिट लाइन और प्रीपेड वॉलेट से भी लिंक कर सकते हैं।

UPI Now Pay Later सर्विस का कैसे करें इस्तेमाल?

कई बैंक की ओर से यूपीआई नाउ पे लेटर की सर्विस को शुरू कर दिया गया है। इसे चेक करने के लिए आपको अपने बैंक के मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग ऐप को ओपन करना होगा। यहां पर आपको प्री-अप्रूव्ड लोन सेक्शन मिलेगा, जिसे पर क्लिक करने के बाद आपको यूपीआई नाउ पे लेटर की सर्विस मिल सकती है। हर बैंक में ये सुविधा अलग नाम या तरीके से उपलब्ध हो सकती है। कन्फर्म करने के लिए आपको अपने बैंक से संपर्क कर लेना चाहिए।

कितने दिन में करना होगा UPI Now Pay Late का भुगतान?

वैसे तो यूपीआई नाउ पे लेटर सर्विस के तहत आप कितना लेनदेन कर सकते हैं ये आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। हालांकि, आप इस सर्विस का इस्तेमाल 7,500 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक के भुगतान करने के लिए कर सकते हैं। क्रेडिट लाइन का इस्तेमाल करने के बाद आपको इन पैसों को 45 दिनों के अंदर चुकाने होंगे। ऐसा न करने पर आपको लेट फीस के साथ 42.8% तक का भारी ब्याज दर का भुगतान भी करना होगा। साथ में भुगतान पर जीएसटी भी शामिल होगा, जिसे चुकाना जरूरी होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ