Public Holidays in September: सितंबर का महीना कई खास दिनों के साथ है और इस दौरान बैंक, कॉलेज, स्कूल से लेकर सरकारी दफ्तर तक बंद हैं। कुछ खास अवसर के कारण देश के कई जगहों पर पब्लिक हॉलिडे है। पहले सप्ताह में गणेश चतुर्थी की छुट्टी रही और अब आने वाले 3 से 4 दिन भी कुछ खास अवसर के कारण लोगों की छुट्टी रहेगी। 13, 14, 15, 16 को पब्लिक हॉलिडे रहेगा। जबकि, कुछ जगहों पर 17 सितंबर के दिन भी छुट्टी रहने वाली है।
क्या 13 सितंबर को छुट्टी है?
13 सितंबर 2024 को रामदेव जयंती है। इस दिन निजी और सरकारी छुट्टी है। कई जगहों में दफ्तर बंद रहेंगे। स्कूल, कॉलेज, बैंकों की छुट्टी रहेगी।
लगातार दो दिन बैंक बंद
14 सितंबर और 15 सितंबर 2024 को बैंकों की छुट्टी रहेगी। RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार हर महीने के दूसरे-चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है। रविवार को भी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहती है। 14 सितंबर को दूसरे शनिवार के कारण बैंक बंद है और 15 सितंबर को रविवार के कारण बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी हैं। 15 सितंबर को ओणम (Onam) भी है। इसके अलावा होने के कारण भी पब्लिक हॉलिडे है। इस दिन देश के सभी बैंक, कॉलेज, दफ्तर, स्कूल बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Bank 5 Days Working: क्या जल्द पूरी होगी बैंककर्मियों की ये मांग?
16 सितंबर को छुट्टी रहेगी या नहीं?
16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद (Eid-e-Milad) है, जिस दिन को पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के जश्न के तौर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा मनाया जाता है। इस दिन देश के बैंक, स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों की छुट्टी रहेगी।
17 सितंबर को भी रहेगी छुट्टी
17 सितंबर को भी ईद-ए-मिलाद मनाया जाएगा, जिसके कारण सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बैंक समेत स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
22, 28 और 29 सितंबर को भी रहेगी छुट्टी
सितंबर की पब्लिक हॉलिडे लिस्ट में 22, 28 और 29 सितंबर के दिन भी छुट्टी रहेगी। 22 सितंबर को रविवार के कारण साप्ताहिक छुट्टी है। 28 सितंबर को चौथे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। 29 सितंबर को रविवार के कारण साप्ताहिक छुट्टी है।
ये भी पढ़ें- भारत के इन 7 शहरों में Non-Veg Foods की है No Entry!
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
1 hr agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
2 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
2 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
15 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
15 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines